कोरोना महामारी की वजह से सभी लोग अपने घरों के अंदर कैद हैं। इस बीच कोई खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए नहीं जा पा रहा और न ही लोग जिम जा पा रहे तो ऐसे में लोग घर के में ही लॉक होकर वर्क आउट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पुराने वीडियोज देख-देखकर अपना टाइम पास कर रहे हैं। अब भाई मन तो लगाना ना। ऐसे में रूस की तैराक यूलिया एफिमोवा ने एक बेहद अलग सा तरीका निकाला। इस बीच खास बात यह हैं वो बिना स्विमिंग पूल के घर में ही तैर रही हैं। पर कैसे?

यहां देखिये वीडियो…
यूलिया एफिमोवा पेशे से एक तैराक हैं और लॉकडाउन की वजह से स्विमिंग पूल भी बंद हैं तो ये बिना पानी के ही स्वीमिंग कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर
उन्होंने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया। दरअसल इसमें उन्होंने अपने घर पर ही बिना स्विमिंग पूल के लोगों को तैरकर दिखाया हैं। वो एक डेस्क पर अपनी पैर रखती हैं, पीछे से एक आदमी उनके पैर पकड़ता है। अपनी अपर बॉडी को ऊपर उठाकर वो हवा में तैरने की कोशिश करती हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो में वो उलटे होकर भी तैरती दिखती हैं।

कुछ अलग एक्सरसाइज
बता दें कि यूलिया ने रियो ओलिंपिक में दो सिल्वर जीते थे। यूलिया एफिमोवा ने कुछ और भी एक्सरसाइज की है वो लॉकडाउन में भी तैरने की प्रैक्टिस कर रही हैं।अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



