OMG: बांद्रा की फेमस चिकन ग्रेवी में निकला मारा हुआ ‘चूहा’, शिकायत के बाद मैनेजर और शेफ गिरफ्तार, देखें Video

Summary :

हाल ही में ताजा मामला सामने आया है मुंबई के बांद्रा से जिसने कई सवालों को जन्म दिया है। मुंबई के बांद्रा में एक भोजनालय ने गोरेगांव निवासी को चिकन के बजाय चूहा परोसा जिसके बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

आप भी कहीं बाहर होटल या में रेस्तरां खाना खाने के लिए जाएं और आपने वहां पर चिकन ऑर्डर किया हो, लेकिन जब आपके टेबल पर आपका खाना पहुंचता है तो आप उसे देख कर हैरान हो जाते हैं। इसलिए क्योंकि आपने जो चिकन बुक किया होता है उसके साथ आपको कुछ ऐसे आइटम मिल जाते हैं जो कि काफी ही घिनौने होते हैं। 
हाल ही में ताजा मामला सामने आया है मुंबई के बांद्रा से जिसने कई सवालों को जन्म दिया है। मुंबई के बांद्रा में एक भोजनालय ने गोरेगांव निवासी को चिकन के बजाय चूहा परोसा जिसके बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार बीते मंगलवार को एक ग्राहक ने मुंबई के बांद्रा में एक मशहूर रेस्तरां पर आरोप लगाया कि उनेक डिश में चूहा का मरा हुआ बच्चा मिला। 
जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई और अब मामला पुलिस के पास है। ताजा जानकारी के मुताबिक अब उस रेस्तरां के मैनजेर और खाना बनाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालाँकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।दूसरी ओर, रेस्तरां ने गोरेगांव के व्यक्ति और उसके दोस्त पर “नशे में” होने और उनसे “पैसे वसूलने की कोशिश” करने का आरोप लगाया है। 

रिपोर्ट कहती है एक बैंक मैनेजर और उनके दोस्त ने सोमवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि रविवार रात पाली नाका स्थित पापा पंचो दा ढाबा में उन्होंने जो चिकन डिश ऑर्डर की थी, उसमें “चूहे के मांस” का एक टुकड़ा देखकर वे हैरान रह गए। 
इस बीच कहा कि यह एक पुराना रेस्तरां है और इसके 22 सालो के इतिहास में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता “अत्यधिक नशे में” थे।  

Desk Team