शादी के दिन नशे में दुल्हन के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस कर रहे दूल्हे के साथ ऐसा कुछ हो गया कि उसे हॉस्पिटल जाना पड़ा। दरअसल, डांस कर रहा दूल्हा बैलेंस बिगड़ने पर फ्लोर पर आ गिरा और उसका एल्बो, डिसलोकेट हो गया। जिसके बाद दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑस्ट्रेलिया में 7 मार्च को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
शादी की वीडियो ग्राफी करने वाले वीडियोग्राफर टॉम हीली ने इस घटना का वीडियो ऑनलाइन शेयर किया है। वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के रहनेवाले एडम क्विन (दूल्हा), पत्नी हेलेन (दुल्हन) को कहते हैं कि वह उनसे बहुत प्यार करते हैं। इसके बाद एडम पत्नी के सामने डांस फ्लोर पर आ जाते हैं।
दिल्ली का ‘चोर परिवार’, 1 करोड़ रुपये के आभूषण चोरी के आरोप में 4 सदस्य गिरफ्तार
फ्लोर पर आने के बाद वह अपने डांस कर रहे दोस्तों के बीच में डांस करने पहुंच जाते हैं। इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ता है और कंधे के बल फ्लोर पर आ गिरते हैं। जब उन्हें इस हालत में अस्पताल में ले जाया जाता है तो पता चलता है कि गिरने की वजह से उनका उसका एल्बो, डिसलोकेट हो गया है।
घटना पर हेलेन ने बताया कि यह घटना शादी होने के कुछ ही घंटों बाद हुआ। दरअसल, तब एडम ने बीयर पी रखी थी और यह सब नशे की वजह से हुआ था। ऑस्ट्रेलियन न्यूज साइट से बातचीत में हेलेन ने कहा- वह (एडम) मेरे पास आए। उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें लगता है कि उनका हाथ टूट गया है। लेकिन असल में एडम का एल्बो डिसलोकेट हो गया था।
एडम ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था। घटना के वक़्त वह बस रोमांटिक होने की कोशिश कर रहे थे।उन्होंने कहा, मैं एक क्लासिक रोमांटिक गाना गा रहा था। लेकिन फिर तभी मैंने बीयर पी ली। मुझे लगता है कि मेरा एल्बो डिसलोकेट हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



