दिल्ली में केजरीवाल सरकार की मुश्किलें बढ़ी, LG ने दिया बिजली पर जांच का आदेश

Summary :

दिल्ली में केजरीवाल सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक के बाद एक मामले में फंस रही है केजरीवाल सरकार। पहले शराब के मामले ने केजरीवाल सरकार की मुसीबत बढ़ा दी गई थी।

दिल्ली में केजरीवाल सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक के बाद एक मामले में केजरीवाल सरकार फंस रही है।पहले शराब के मामले ने केजरीवाल सरकार की मुसीबत बढ़ा दी गई थी, शराब से लेकर शिक्षा तक कई मामलों में एलजी वीके सक्सेना जांच बिठा चुके है। एलजी सक्सेना ने अब बिजली सब्सिडी मामले में रिपोर्ट तलब कर ली है। 
 सात दिनों के अंदर ही एलजी को देनी होगी रिपोर्ट 
आपको बता दे कि एलजी ने चीफ सेक्रेटरी उन आरोपियों की जांच करने के आदेश दिए है, जिनके मुताबिक बिजली वितरण कंपनियों को आप सब्सिडी राशि भुगतान में अनियमितता बरती गई है। अलगे सात दिनों के अंदर ही एलजी ने रिपोर्ट देने को कहा है। मालमे में जांच शुरु हो गई है। जल्द ही रिपोर्ट एलजी के सामने पेश कर दी जाएगी। एक तरफ शराब नीति को लेकर सीबीआई जांच में जुटी हुई है , तो अब वही दूसरी और बिजली को लेकर भी केजरीवाल सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है।  
कई नेताओं से पूछताछ हो चुकी है 
पहले ही दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार काफी समय से विवादों में चल रही है। दरअसल, आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया ने साल 2021-22 में नई शराब नीति लेकर आये थे। आरोप ये है कि इस नई नीति के दौरान काफी भ्रष्‍टाचार हुआ है। कई एजेंसीयां मामले में जांच कर रही है।तो वहीं बीजेपी अब तक इस विवाद को लेकर दिल्ली सरकार पर कई बड़े आरोप लगा चुकी है। शराब घोटाले को लेकर सीबीआई जांच के बीच ईडी  ने दिल्ली- एनसीआर समेत कई जगहों पर छापेमारी की। इस मामले में आप पार्टी के कई नेताओं से पूछताछ की जा चुकी है।  

Desk Team