हनुमान जी का जन्मदिन को पूरे देश भर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। भक्तगण इस दिन बड़ी ही श्रद्दा से पूजा पाठ करतें है। व्रत रखते है और भगवान की पूजा करते हैं। श्री विष्णु के राम अवतार के समय सहयोग के लिए रुद्रावतार हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस साल हनुमान जयंती 16 अप्रैल के दिन मनाई जाएगी।
इस दिन विधि विधान के साथ हनुमान जी के लिए व्रत रखा जाता है और पूजा-पाठ की जाती है। साथ ही अगर इस खास दिन कुछ खास उपाय कर लिए जाए, तो इससे हनुमान जी कृपा प्राप्त होती है। इस दिन चुटकी भर सिंदूर से कुछ उपाय कर समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

कर्ज से मुक्ति के लिए चमेली के तेल में सिंदूर लगाएं। साथ ही अपनी उम्र के अनुसार पीपल के पत्ते लें और हर पत्ते पर राम लिखकर हनुमान जी को अर्पित करने से जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।
हनुमान जयंती के दिन सरसो तेल में सिंदूर मिलाकर पहले हनुमान जी को लगाएं। इसके बाद घर के मुख्य द्वार से शुरू करते हुए कमरों के दरवाजों पर स्वास्तिक का चिह्न बनाने से नकारात्मक शक्तिया घर में प्रवेश नहीं करती। और धनदौलत में बरकत होती है

हनुमान जयंती के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से शनि दोष समेत कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है। सुंदरकांड में हनुमान जी की वीरता और पराक्रम का वर्णन किया गया है।
कहा जाता है कि हनुमान जयंती के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही जो लोग शनि साढ़े साती से पीड़ित होते हैं उन्हें भी राहत मिलती है। ऐसे में शनि दोष से पीड़ित लोग इस दिन हनुमानजी की पूजा जरूर करें।


Download Android App
Download iOS App



