Valentine Day Golgappe Viral Offer : फरवरी के महीने की शुरुआत हो चुकी हैं और इस महीने में Valentine Week नाम का एक स्पेशल सप्ताह आता है जिसका कपल्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन जो लोग किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं और सिंगल है, उनको यह सप्ताह कुछ खास पसंद नहीं आता। इससे जुडें हुए बहुत से पोस्ट सोशल मीडिया पर आपको दिख सकते हैं।

हालाँकि, एक शख्स है जो सिंगल लोगों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर (Valentine Day Golgappe Viral Offer) आया है और इससे जुड़ा एक वीडियो ऑनलाइन बहुत वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि ऐसा कौन-सा ऑफर है जिससे सिंगल लोगों के चेहरे खुशी से झूम उठेंगे।
वायरल हुआ CA पानीपुरी वाले का वीडियो
View this post on Instagram
Courtsey : वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nagpurfoodpedia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
इस वीडियो को सोशल मीडिया (Valentine Day Golgappe Viral Offer) पर काफी लोग देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं जिस वजह से ये वायरल हो रहा हैं। वायरल हो रहा ये वीडियो CA पानीपुरी वाले का है। इस वीडियो में वह कहता है कि, ‘इस वैलेंटाइन डे सभी सिंगल्स के लिए मिलेगा फ्री पानीपुरी। जी हां CA पानीपुरी वाला लेकर आ चुका है वैलेंटाइन स्पेशल ऑफर जिसमें सभी सिंगल्स को फ्री पानीपुरी मिलेगा।’ वीडियो में शख्स ने अपनी लोकेशन और फ्री पानीपुरी (Valentine Day Golgappe Viral Offer) की टाइमिंग के बारें में भी बताया हैं जिसके बाद बहुत से लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nagpurfoodpedia नाम के पेज ने पोस्ट (Valentine Day Golgappe Viral Offer) किया है। वीडियो को अब तक 40 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। बहुत से लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जो पानीपुरी खाता दिख गया, समझो वो सिंगल है। दूसरे यूजर ने लिखा- आप बहुत अच्छा काम कर रहे हो, भगवान आपको बहुत सारी गर्लफ्रेंड दे। तीसरे यूजर ने लिखा- तू ही मेरा भाई है पर मैं पानीपुरी नहीं खाता। एक अन्य यूजर ने लिखा- किसी ने तो सोचा हमारे बारे में।


Download Android App
Download iOS App



