अपने अजीबो-गरीब बयानों की कारण सुर्खियों में बने त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब द्वारा युवाओं को पान की दुकान खोलने की नसीहत देने वाले बयान का मुंबई के मुच्छड़ पानवाले ने सपोर्ट किया है। हालाँकि उनके बयानों के कारण उनकी पार्टी की काफी फजीहत हो रही है। लेकिन मुच्छड़ पानवाले का कहना की है कि हम 6 भाई हैं और सबके 2-2 बच्चे हैं। अब सारे पढ़कर तो अफसर बनेंगे। अब कोई तो गड़बड़ निकलेगा।
हम इनके इस लाइन में लाकर अच्छा बनाएंगे। ये एक अच्छा विकल्प है।” बता दें, हाल ही में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा था कि देश के कई युवा सालों से राजनीतिक दलों के पीछे सरकारी नौकरी के लिए पड़े रहते हैं और वो अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय सरकारी नौकरी की भाग-दौड़ में खराब कर देते हैं। दबे ने सलाह दी थी कि युवाओं को सरकारी नौकरी तलाश करने के लिए राजनीतिक पार्टियों के पीछे भागने की बजाय पान की दुकान लगा लेनी चाहिए, अगर किसी ने युवा समय बर्बाद न किया होता तो अभी तक उनके खाते में पांच 5 लाख रुपए जमा हो गए होते।
एक सभा में बोलते हुए हुए दबे ने आगे कहा कि किसी के पीछे भागने से तो अच्छा है कि आप प्रधानमंत्री के मुद्रा योजना के तहत बैंक से लोन लेकर पशु संसाधन क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं को शुरू करके स्वयं रोजगार का सृजन करें। उनके इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था। कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने भाजपा पर निशाना साधा था। इसके बाद बीजेपी को सफाई देना मुश्किल हो गया था।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



