फ्लाइट में पैसेंजर के बदतमीजी करने भड़की एयर होस्टेस, बोली- ‘कर्मचारी हूं, आपकी नौकर नहीं’

Summary :

तुर्किये के इंस्ताबुल से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में एक यात्री और एयर होस्टेस के बीच खाने के विकल्प को लेकर तीखी बहस हुई। सोशल मीडिया पर इस बहस का वीडियो जमकर वायरल हुआ जिसमें यात्री को एयर होस्टेस को नौकर कहते सुना जा सकता है।

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वायरल वीडियो सुर्खियों में बना रहता है। ऐसा  ही एक वीडियो इंडिगो एयरलाइन फ्लाइट  से भी वायरल हुआ था। उस वायरल वीडियो ने खूब सुर्खियां भी बटोरी थी। वीडियो पैसेंजर और एयरलाइन की एक एयर होस्टेस के बीच बहस का था। दोनों के बीच खाने को लेकर बहस हुई थी, वीडियो को फ्लाइट में मौजूद एक शख्स ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
दरअसल, ये वीडियो 16 दिसंबर 2022 को इस्तांबुल-दिल्ली फ्लाइट का है जिसमें खाने की पसंद को लेकर एक पैसेंजर और एयर होस्टेस के बीच बहस शुरु हो गई थी। एयरलाइन के मुताबिक, यात्री ने एक सैंडविच मांगा और एयरहोस्टेस ने उससे कहा कि वे देखेगी कि ये फ्लाइट में मौजूद है या नहीं। इसके बाद वो शख्स एयरहोस्टेस पर चिल्लाने लगता है, जिससे वो रोने लगती है।

दरअसल, केबिन क्रू का एक सदस्य यात्रियों को खाना परोस रहा था, तभी ये बहस होती है। इसके बाद एयर होस्टेस ने यात्री को समझाने की कोशिश की और उनसे क्रू के साथ शांति से बात करने का अनुरोध किया। मगर पैसेंजर ने चिल्लाना जारी रखा और एयर होस्टेस पर चिल्लाते हुए कहा, ‘चुप रहो’, एयर होस्टेस ने शख्स को अपने लहजे पर ध्यान देने और क्रू से इस तरह स तरह से बात न करने को कहा। 
इतने में एक अन्य एयर होस्टेस ने मामले को सुलझाने की कोशिश की। लेकिन एयर होस्टेस और पैसेंजर के बीच की बहस जारी रही। उसने कहा, ‘नहीं, मुझे बहुत खेद है, सर, लेकिन आप क्रू से इस तरह बात नहीं कर सकते… मैं आपको पूरे सम्मान के साथ शांति से सुन रही हूं, लेकिन आपको क्रू का भी सम्मान करना होगा। आप मुझसे इस तरह बात नहीं कर सकते है। मैं भी यहां एक कर्मचारी हूं।’ तभी यात्री ने एयर होस्टेस को ‘नौकर’ कहा। उसने पलटवार करते हुए कहा, ‘हां, मैं एक कर्मचारी हूं… मैं आपकी नौकर नहीं हूं।’  
वीडियो के वायरल होने के बाद जेट एयरवेज के सीईओ संजीव कपूर  ने भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इंडिगो की एयर होस्टेस का समर्थन करते हुए कहा कि क्रू मेंबर भी इंसान होते हैं। संजीव कपूर ने ट्वीट किया कि जैसा कि मैंने पहले कहा था, क्रू मेंबर भी इंसान हैं. सालों से, मैंने क्रू मेंबर को थप्पड़ और गाली खाते देखा है। लोग इन्हें लोग नौकर कहते हैं और कभी कभी इससे भी बुरा बोला जाता है।

Desk Team