स्काई एलिमेंट्स ड्रोन शो ने रचा इतिहास, रंगीन रोशनी से जगमगाएगा आसमान, देखें वीडियो

Summary :

इस स्काई एलिमेंट्स ड्रोन शो में 796 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। इस दौरान आसमान में अमेरिकी तिरंगे के साथ-साथ अलग-अलग तरह के नजारे बने, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ड्रोन द्वारा ऐसा हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जो इससे पहले शायद कभी किसी ने देखा होगा। हाल ही में अमेरिका में एक ऐसा ड्रोन शो हुआ, जिसे देखकर हर किसी की आंखे खुली रह गई। इस दौरान कई सारे ड्रोन को एक-साथ हवा में उड़ाकर एक अनोखा और आश्चर्यजनक नजारा बनाया। इसी ड्रोन शो का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है।
दरअसल, अमेरिका में एक ड्रोन कंपनी ने देशभक्ति का प्रदर्शन किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी के तिरंगे के साथ आसमान में अलग-अलग तरह के नजारे बनते दिखाई दे रहे हैं। इस ड्रोन कंपनी ने अपने इसी अद्भूत देशभक्ति प्रदर्शन से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब हासिल कर लिया है। इस खूबसूरत नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत देखा जा रहा है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार टेक्सास के नॉर्थ रिचलैंड हिल्स में एक खास कार्यक्रम में ये ड्रोन शो किया गया। स्काई एलिमेंट्स ड्रोन शो में 796 ड्रोन का यूज किया गया। इस दौरान सबसे पहले ड्रोन हवा में उड़ते हुए शानदार नीली रोशनी निकली। उसके बाद घोड़े पर सवार एक आदमी की तस्वीर बनी जिसके हाथ में अमेरिका का तिरंगा था। फिर नीले और लाल रंग का एक चिल झंडे के ऊपर बनता दिखाई दिया।

वीडियो में इस अनोखे नजारे को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उस पक्षी ने उड़ान के दौरान तिरंगा को अपने पंजे में पकड़ रखा हो। इसके बाद ड्रोन ने एक नाव, एक ट्रेन, जेट और यहां तक कि अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग की छवियां भी खूब आतिशबाजी के साथ बनाई।आखिर में एक बेहतरीन हवाई जहाज की परछाई दिखाई दी। इसके साथ ही इस शानदार ड्रोन शो खत्म हुआ।
बता दें कि ये उत्तरी टेक्सास में अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन शो था, इस ड्रोन शो ने इतिहास रच दिया, जिसे दो वीक पहले आयोजित किया गया था। इस रिकॉर्ड तोडने वाले ड्रोन शो को इसके मुख्य पायलट ने अमेरिकी स्प्रिट का प्रतीक बताया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि ‘हमें उम्मीद है कि हम आगे भी इसी तरह अपने ड्रोन शो के जरिए इंटरटेन करते रहेंगे और फ्यूचर में और ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ेंगे।’

Desk Team