दुनिया में कई ऐसे अंधविश्वास हैं जिन्हें लोग सालों से मानते आ रहे हैं। बिल्ली के रास्ता काटना अभी तक भी अपशगुन माना जाता है। इतना ही नहीं लोग तो छींक मारने को भी अंधविश्वास मानते हैं। दुनिया में कई ओर भी अंधविश्वास हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे। जिन्हें सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

1. यूरेशियन राइनेक

यूरेशियन राइनेक पक्षी के बारे में बहुत की कम लोगों को पता होगा। हालांकि इस पक्षी को दनिया का सबसे मनहूस पक्षी के नाम से भी जाना जाता है। यह पक्षी यूरोप में पाया जाता है और इसकी खासियत यह है कि हर तरफ अपने सिर को यह घूमा लेता है। इस पक्षी के बारे में एक और बात कही जाती है यह अपना सिर जिस भी इंसान की तरफ कर देता है उसकी मौत हो जाती है।
2. कैमरा

एक अजीबोगरीब सा अंधविश्वास 19वीं सदी में भी चला था। उस समय कहा जाता था कि लोगों की आत्मा को वश करने के लिए कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है। इंसान की तस्वीर कैमरे से खींचकर उसकी आत्मा को वश कर लेते थे। ऐसा अंधविश्वास उस समय में चला था। इसे आज भी दुनिया की कुछ जगहों पर माना जाता है।
3. शीशा

दुनिया की कई ऐसी जगह हैं जहां पर यह माना जाता है कि इंसान की आत्मा शीशे में कैद होती है। जिसकी वजह से शीशा ही कई लोग नहीं देखते हैं।
4. ओपल स्टोन

ओपल स्टोन 19वीं सदी में होता था और उस समय सबसे मनहूस पत्थर उसे मानते थे। ऐसी मान्यता थी कि जो भी व्यक्ति इस स्टोन को पहनेगा उसकी किस्मत ही खराब हो जाएगी। जबकि मध्य युग वाले लोग मानते थे कि अलौकिक शक्तियां इस ओपल स्टोन में मानते थे। ऐसा कहा जाता था कि ताजे तेजपत्ते में ओपल स्टोन को लपेटकर हाथ में रखते थे और उसके बाद इंसान को अदृश्य होने की सारी शक्तियां मिल जाती थी।
5. चिड़ियों की बीट

रुस में एक अंधविश्वास है कि अगर किसी पर ही चिड़ियों की बीट गिर जाती है तो उसके साथ कुछ अच्छा होगा। इसका मतलब यह है कि चिड़ियों की बीट को रुस में बहुत लकी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि चिड़िया अगर आपके सामने बीट या फिर कार पर करती है तो आप जल्द ही अमीर बन जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



