कई सारे ऐसे लोग जो शर्म की वजह से दूसरे लोगों से बात करने और दूसरों के आगे अपनी भावनाएं व्यक्त करने में काफी ज्यादा हिचकिचाहट महसूस करते हैं। वहीं कई सारे लोग ऐसे भी होते हैं जो किसी से भी आसानी से बात करना शुरू कर देते हैं,मगर कई लोग ऐसे भी होते हैं जो दूसरों से बात करने से बहुत शर्माते है।

क्या आपके साथ भी कभी ऐसा होता है जब आपको किसी नए व्यक्ति से बात करनी पड़ती है। इस तरह के लोगों के मन में दूसरों से बात करने से पहले कई सारे सवाल खुद के ही मन में उठ जाते हैं और इन लोगों को दूसरों के साथ कम्फर्टेबल होने में सामान्य लोगों से थोड़ा ज्यादा समय लगता है। तो आइए जानते हैं उन 5 राशि के लोगों के बारे में जो होते है बेहद शर्मीले…

1.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को बहुत बार इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ता है। उनके साथ ऐसा होता है वो आगे बढ़ते है लेकिन वो शर्म के मारे किसी से बात नहीं कर पाते हैं। इस राशि के जातक नए लोगों और अनजान टॉपिक पर बात करने से घबराते हैं ऐसे में उनके चेहरे पर असहजता साफ दिखाई दे जाती है।

2.कर्क राशि
वैसे तो कर्क राशि के लोग काफी अच्छे श्रोता होते हैं। इतना ही नहीं बातों को अच्छे से सुन लेने के बाद ही यह तुंरत अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। लेकिन इस राशि के लोग स्पॉटलाइट में आना बिल्कुल भी नहीं पसंद करते हैं बल्कि यह खुद चुप रहकर दूसरों को बोलने के ज्यादा अवसर देते हैं।

3.मकर राशि
मकर राशि के लोगों की भी आदत कुछ इस तरह की होती है कि वह किसी भी बात में खुद को बहुत जल्दी से एडजस्ट नहीं कर पाते हैं। इस राशि के लोगों को अपने पैशन के अलावा किसी दूसरे टॉपिक में बात करने में थोड़ी ज्यादा पेरशानी होती है।
.jpg)
4.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों की एक खास बात यह है कि ये बहुत जल्दी से किसी के साथ भी फ्रेंडली नहीं होते हैं। ये किसी दूसरे इंसान पर जब तक भरोसा नहीं करते जब कि वह बातचीत में हिस्सा नहीं लेते। इनके अंदर इतना ज्यादा शर्मीलापन होता है कि यह कभी किसी से आगे बढ़कर खुद से बात नहीं कर पाते हैं।

5.मीन राशि
प्राकृतिक तौर पर मीन राशि के लोग बहुत शर्मीले होते हैं। जब ये लोग किसी अजनबी के बीच आ जाते हैं तो फिर ये असहज महसूस करने लगते हैं। ये लोग अपनी फीलिंग्स को अपने तक ही रखते हैं ताकि दूसरे लोग इन्हें जज न कर पाएं। वैसे मीन राशि के जातक काफी सेंसेटिव राशियों में से एक होते हैं।



Download Android App
Download iOS App



