युवक मां का साथ न होने की वजह से उनका कटआउट लेकर डिग्री लेना पहुंचा

Summary :

यह ताजा-ताजा मामला फिलीपींस यूनिवर्सिटी की बात है। इस लड़के का नाम Paulo John Alinsog है। साल 2016 में इनकी मां का निधन हो गया था।

यह ताजा-ताजा मामला फिलीपींस यूनिवर्सिटी की बात है। इस लड़के का नाम Paulo John Alinsog है। साल 2016 में इनकी मां का निधन हो गया था। इन्होंने अंडर ग्रेजुएशन क्लीयर की। इस सेरेमनी में ही इस लड़के ने सबका दिल जीत लिया। ये लड़का अपनी मां के साथ डिग्री लेने नहीं जा सका तो इसने अपनी मां का कटआउट साथ ले जाकर कॉलेज से अपनी डिग्री ली । वैसे देखा जाए तो इसे कहते हैं अंधा प्यार। 
पाउलो ने बताया कि मैं सच में दिल से चाहता था कि मेरी मां मेरे ग्रेजुएशन डे पर मेरे साथ हो। मैं भी बाकी लोगों की तरह अपनी मां के साथ तस्वीर लेना चाहता था। मुझे भी गर्व है बाकी लोगों की तरह।

 

इसके बाद पाउलो ने एक ट्वीट करके कहा कि मेरी मां के नाम। मां तुम्हारा बेटा ग्रेजुएट हो गया है। मुझे उम्मीद है आप खुश होंगी। मैंने ये सब किया,क्योंकि तुम ये सब चाहती थी। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं मां। 

पाउलो की मां सिंगल मदर थीं…

पाउलो कहते हैं कि उनकी मां एक सिंगल मदर थीं। उन्होंने पाउलो को अकेले ही पाला है। वैसे देखा जाए अमिताभ बच्चन की एक ऐड जिसमें वह कहते हैं कि मां-बाप कहीं जाते नहीं है,यहीं रहते हैं हमारे पास। 
अब पाउलो ने उनकी इस बात को एक दम सही साबित कर दिया है। इतना ही नहीं पाउलो ने अपने दोस्तों को भी एक संदेश दिया कि जो हमारे पास है फिलहाल आप उसकी कद्र करो। क्या पता कल क्या होगा। 

Desk Team