सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस बच्ची की तस्वीर देखकर लोग रह गए हैरान

Summary :

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्ची की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। लोगों के लिए यह तस्वीर एक ऑप्टिकल इल्यूजन बन चुकी है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्ची की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। लोगों के लिए यह तस्वीर एक ऑप्टिकल इल्यूजन बन चुकी है। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में जमीन पर एक बच्ची खड़ी हुई है। यूजर्स को यह तस्वीर इसलिए अजीब लग रही है क्योंकि इसमें दिखाई दे रही लड़की के पैर कुछ अलग नजर आ रहे हैं। 
इस वायरल तस्वीर में लड़की के पैर बहुत पतले दिखाई दे रहे हैं साथ ही लंबे भी नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर फेसबुक पर शेयर हुई है और आते ही सुर्खियों में छा गई है। हालांकि इस तस्वीर को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कैप्‍शन दिया गया है लेकिन उसे देखकर यूसर्ज और भी हैरान रह गए हैं। 
इस वायरल पोस्ट की तस्वीर  देखें


खबरों के अनुसार, इस तस्वीर को जिसने में पहली बार देखा है उसे लड़की के पैर बहुत ही लंबे और पतले दिखाई दिए हैं। बता दें कि यह तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन है और इसे पॉपकॉर्न के ट्रांसपेरेंट पैकेट के जरिए ऐसा दिखाया गया है। पॉपकॉर्न का ट्रांसपेरेंट पैकेट अपने हाथों में लड़की ने पकड़ा हुआ है। बैकग्राउंड में जो रंग है उससे पॉपकॉर्न का रंग बहुत मिलता है।  रंग एक जैसा होने की वजह से पैर लड़की के बहुत लंबे और पतले नजर आ रहे हैं। 
इस वायरल तस्वीर पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है तो वही कुछ ने कहा कि वह इस तस्वीर को देखकर दंग रह गए। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो यह कहा कि उन्हें दूसरे लोगों के कमेंट्स पढ़ने की जरूरत पड़ गई इस पॉपकॉर्न के पैकेट को देखने के बाद। 
ऐसे दी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं

1.

2.

3.

Desk Team