प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन पोंजी धोखाधड़ी मामले में नोएडा की एक विपणन कंपनी की आठ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की है। ईडी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए एजेंसी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत वेबवर्क ट्रेड लिंक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एक अस्थायी आदेश जारी किया है। यह मामला 2017 का है।
नोएडा पुलिस ने कंपनी और उसके निदेशकों अनुराग गर्ग , संदेश वर्मा और अन्य के खिलाफ ऑनलाइन धोखाधड़ी और जमाकर्ताओं को धोखा देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रवर्तन निदेशालय ने पुलिस की इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पीएमएलए के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
एजेंसी ने कहा, ‘कुर्क की गई संपत्ति में सवाधि जमा (एफडी), म्यूचुअल फंड, कंपनी के खातों में पड़ी रकम समेत अन्य शामिल है।’ कुर्क की गई संपत्ति का मूल्य 8.82 करोड़ रुपये बैठता है। ईडी ने कहा, ‘वेबवर्क ट्रेड लिंक प्राइवेट लिमिटेड ने अपने ऑनलाइन पोर्टल एडसबुक डॉट कॉम (addsbook.com) और वेब-वर्क डॉट इन (web-work.in) के माध्यम से आकर्षक निवेश योजनाओं की पेशकश करके जनता को निवेश के लिए प्रेरित किया और उनके साथ धोखाधड़ी की।


Download Android App
Download iOS App



