कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन होने की वजह से सबसे ज्यादा मुसीबतों का सामना हमारे मजदूरों को करना पड़ रहा है। रहने का ठिकना नहीं होने के कारण भूखे-प्यासे पैदल चलकर ये हजारों मील का सफर अपने गावों तक करने को मजबूर हैं,क्योंकि इनके पास एक मात्र यही विकल्प है। इतना ही नहीं इस दौरान बस घर तक पहुंचने की उम्मीद इन्हें हर कष्ट सहने की हिम्मत भी दे रही है।

लेकिन इस बीच इन मजदूरों को पैदल चलने के बावजूद दुनिया के सितम सहने पड़ रहे है तभी तो गोपाल गंज के मजदूर जो पंजाब से तो निकल गए,मगर उन्हें रास्ते में ही बस से कुचल दिया गया। वैसे इस समय जो इन मज़दूरों पर बीत रही है उसे तो शायद ही कोई समझ पाए, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी ये मज़दूर इंसानियत की मिसाल कायम कर रहे हैं।

मुंबई-नासिक हाईवे से एक प्रवासी मज़दूर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये मज़दूर ख़ुद पैदल चल रहे हैं लेकिन अपने पालतू जानवर को अपनी गोद में लिए हैं। आप तस्वीर में देख सकते हैं, इनके हाथ में कुत्ता और बतख है।

इसे शेयर करने वाले आईएफएस परवीन कासवान का कैप्शन समझ लीजिए। वो लिखते हैं, ‘इस तस्वीर को भेजने वाले का कहना है कि यह परिवार हाईवे पर चल रहा है। अपने पूरे सामान के साथ। देखिए उन्होंने अपने पालतू जानवरों को पीछे नहीं छोड़ा। यहां कई लोग हैं, जो छोटी सी मुश्किल आने पर उन्हें छोड़ देते हैं। सही में यह परिवार एक खूबसूरत संदेश दे रहा है।
The forward says this family was walking on a highway. With all the property they have. See they didn’t leave their pets behind. Here many people are abondning them on small issues. Such a good lesson by this family. Via whatsapp. pic.twitter.com/DDv6SAS3Bo
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) May 13, 2020
अब इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूज़र्स दे रहे हैं अपनी प्रतिक्रियाएं…
The picture has touched the heart.
— hitesh (@meandtweeter) May 13, 2020
When u adapt any animal it must be consideres as part of family irrespective of its species!!!
— game changer (@GreatIndian3333) May 13, 2020
People in small houses have the biggest hearts.
— Pooja (@poojagaurav) May 13, 2020
काफी अमीर लोग है।
— Ashish Saurabh (@Arsh05091) May 13, 2020


Download Android App
Download iOS App



