Live रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर के पीछे पड़ा सूअर, जान बचाने के लिए लगाई दौड़, वीडियो वायरल

Summary :

कुछ ऐसी घटनाएं लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कई बार हो जाती है जिसे देखकर स्टूडियो में मौजूद एंकर्स के साथ-साथ दर्शकों का भी मनोरंजन हो जाता है।

कुछ ऐसी घटनाएं लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कई बार हो जाती है जिसे देखकर स्टूडियो में मौजूद एंकर्स के साथ-साथ दर्शकों का भी मनोरंजन हो जाता है। ऐसा ही एक मामला ग्रीस से सामने आया है। वहां पर लाइव रिपोर्टिंग एक रिपोर्टर कर रहा था। 
तभी उसके साथ कुछ ऐसा हो गया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक सूअर उस रिपोटर के पीछे अचानक से आ गया। जैसे ही सूअर उस रिपोटर के पीछे आया उसे पीछा छुड़ाने के लिए रिपोर्टर भागना शुरु हो गया लेकिन सूअर उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था और उसने धक्का देना शुरु कर दिया था। 
यह पूरा वाकया लाइव रिपोर्टिंग के दौरान हुआ। स्टूडियो में एंकर्स मौजूद थे जो अपनी हंसी इस नाजरे को देखकर रोक नहीं पाए। खबरों के अनुसार, कैमरे के सामने रिपोर्टर कह रहा है कि हमारे साथ एक समस्या हो गई है। एक सूअर यहां पर आ गया है और वह हमारा पीछा नहीं छोड़ रहा है। एक जगह पर खड़ा मैं नहीं हो पा रहा हूं, क्योंकि यह मुझे काट रहा है। 

ट्विटर पर यह वीडियो 26 नवंबर को पोस्ट किया गया था। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोगों को यह वीडियो बहुत पंसद आ रहा है और लोग इसे रीट्वीट कर रहे हैं।  सोशल मीडिया पर 1 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं कई लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी हैं। 
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस 

1.

2.

3.

4.

5.

Desk Team