भिखारी का ये दिल छू लेने वाला वीडियो देख लोग बोले-जेब से गरीब, दिल से सबसे अमीर

Summary :

वैसे तो आये दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है,लेकिन हाल ही में जो एक वीडियो वायरल हो रही है

वैसे तो आये दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है,लेकिन हाल ही में जो एक वीडियो वायरल हो रही है वो वाकई भावुक कर देने वाली है। वीडियो में एक भिखारी अपनी प्लेट से एक आवारा डॉगी को खाना खिलाता हुआ दिख रहा है। 
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस बुजुर्ग बाबा की खुद की हालत बहुत खस्ता है,बावजूद इसके उन्होंने अपनी चिंता किये बिना सड़क पर बैठे कुत्ते को पहले खाना खिलाया है। वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर  सुशांत नंदा  ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कोई भी व्यक्ति पैसे से अमीर- गरीब नहीं बनता बल्कि व्यक्ति दिल से अमीर बनता है।
क्या है वीडियो में…
17 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप में आप देखेंगे कि एक बाबा जिसके पास खुद का तन ढकने के लिए  ठीक से कपड़ा तक नहीं है और वह बिल्कुल बेसहारा सा व्यक्ति दो प्लेटों में खाना रखकर सड़क पर बैठे दो आवारा कुत्तों को बड़े ही प्यार से खाना खिला रहा है। बुजुर्ग की हालात देखकर यही लग रहा है कि वह काफी तंग हालत से गुजर रहा है, लेकिन इसके बावजूद वह दिल से काफी अमीर है,उसकी इसी रईसी की सोशल मीडिया की जनता दीवानी हो गई है।
लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन 

Desk Team