साऊथ की फिल्में, डायलॉग सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाते है। साऊथ के हीरो का जलवा भी सभी के सिर चढ़ कर बोलता है। एक नाम जो सभी के जुबा पर बना रहता है। स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन, इनको फैन्स प्यार से बनी भी बुलाते हैं। बनी के देश-दुनिया में फैन्स की कमी नहीं है। उनकी डायलॉग डिलीवरी स्टाइल, एक्शन और डांस स्टाइल ने उन्हें स्टाइलिश स्टार का नाम दिलाया है।

बड़े पैमाने पर फैन फॉलोइंग के साथ, उन्होंने अपने लिए एक जगह बनाई है और बहुत कम समय में खुद को दक्षिण में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक के रूप में स्थापित किया है। उनकी नई रिलीज़ ‘पुष्पा’ फिल्म प्रेमियों के बीच एक क्रेज बन गई है और प्रशंसक अब फिल्म पुष्पा: द रूल के अध्याय 2 के लिए सुपर उत्साहित हैं।

फिल्म का आइकॉनिक डायलॉग ‘पुष्पा, झुकेगा नहीं साला’ फैन्स के बीच काफी हिट हो गया है। हालांकि असल जिंदगी में पुष्पा भी झुक चुका हैं। हां, आपने सही पढ़ा है। अल्लू अर्जुन की शादी का एक थ्रोबैक वीडियो इंटरनेट पर फिर से छा गया है। अभिनेता को विवाह स्थल पर अपनी पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी के साथ बैठे हुए शरमाते और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी के साथ वायरल हो रहा है। क्या आपने इससे पहले कभी पुष्पा को असली रानी के साथ देखा था?
आप यहाँ वायरल वीडियो देखें:
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से सभी को बोलने का मौका दे रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया पर दो दिन पहले शेयर किया गया था। इस वायरल वीडियो को देखने वाली की संख्या लाखों में है और लाइक करने वाले लोगों की संख्या 13 लाख से अधिक है। वीडियो के निचे सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे है।
कुछ कमेंट्स यहाँ देखें:

एक यूजर लिखता है “बीवी के सामने अच्छे-अच्छे को झुकना पड़ता है”। एक और लिखता है “पुष्पा झुकेगा अब”। एक यूजर सवाल करते हुए लिखता है “शादी तो कर लिया अल्लू भाई भाभी को मूवी में कब लाओगे”। एक अन्य लिखता है “हमारे यहां के देसी लौंडे ऐसे ही खुश होते हैं अपनी शादी में जैसे अल्लू सर हो रहे हैं”।


Download Android App
Download iOS App



