इस बच्ची ने सपना चौधरी के गाने पर किया शानदार डांस, वीडियो देखकर दीवाने हुए लोग

Summary :

हरियाणवी गायिका सपना चौधरी के गानों पर युवा से लेकर बड़े-बूूढ़े भी अपने पैर थिरकाए बिना नहीं रह पाते हैं। हर उम्र के लोग उनके गानों को पसंद करते हैं। सपना चौधरी का गाना गजबन

हरियाणवी गायिका सपना चौधरी के गानों पर युवा से लेकर बड़े-बूूढ़े भी अपने पैर थिरकाए बिना नहीं रह पाते हैं। हर उम्र के लोग उनके गानों को पसंद करते हैं। सपना चौधरी का गाना गजबन सबकी जुबान पर चढ़ चुका है। सपना चौधरी ने इस गाने पर जबरदस्त डांस किया था। इसी गाने पर एक बच्ची का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 
इस गाने पर परफॉर्मेंस बच्ची ने अपने स्कूल में दी जिसे टीचर्स और बच्चों दोनों ने बहुत पसंद किया। इस गाने पर डांस उस बच्ची ने टेबल पर चढ़कर किया। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे बच्ची के डांस पर टीचर्स ने जमकर तालियां बजाईं। राजस्‍थान के जोधपुर के एनी बेसेंट स्कूल का यह वीडियो बताया गया है। इस वीडियो को फेसबुक पर नारी शक्ति उत्‍थान व कला मंच के नाम से पेज पर पोस्ट किया है। 
इस वीडियो के साथ कैप्‍शन में लिखा, एलकेजी की नन्ही सी मुन्नी सी प्यारी सी बच्ची नीकिता का कमाल देखिए…खुश हो जाएंगे। वीडियो में दिखाई दे सकता है कि सिर पर लोटा रखकर निकिता ने डांस किया है। निकिता ने कपड़े भी सपना चौधरी के स्टाइल में ही पहने हुए हैं। 

फेसबुक पर एक महीने पहले यह वीडियो पोस्ट किया गया था। इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं और 6 हजार से ज्यादा बार इसे शेयर किया गया है। इसके अलावा इस वीडियो पर 6 हजार से ज्यादा रिएक्‍शन्स मिले हैं। 
कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया इस वीडियो पर दी है। इस बच्ची के डांस की लोगों ने खूब तारीफ की है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, वाकई शानदार डांस, देखकर मजा आ गया। अन्य यूजर ने कहा, ये बच्ची कितनी प्यारी लग रही है। बिल्कुल सपना चौधरी के स्टाइल में डांस किया है। 

Desk Team