उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया कोरोना वायरस से संक्रमण के संदेह में अभी तक राज्य में 175 लोगों के नमूने लिए गए थे। इनमें से 157 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। स्वास्थ्य मंत्री ने लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिन 157 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है उनमें कोई संक्रमण नहीं है। बचे हुए 18 मामलों में से छह आगरा के और एक गाजियाबाद का है।
इन सभी के नमूनों को अंतिम जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आगरा के छह लोगों का इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। स्थिति नियंत्रण में है। हमने विभिन्न अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए हैं जिनमें कुल 820 बिस्तर उपलब्ध हैं। सात मेडिकल कॉलेजों को सतर्क रहने को कहा गया है। आगरा मामले की जांच एक टीम कर रही है।
निर्भया मामला : कोर्ट ने जारी किया नया डेथ वारंट, 20 मार्च को होगी दोषियों को फांसी
उन्होंने बताया कि आगरा के 66 लोगों का 24 घंटे के अंदर पता लगाया गया है जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। दस लाख यात्रियों की जांच की गयी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण का दर घट रहा है लेकिन विदेशों से आये लोग अपना विशेष ध्यान रखें। लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है, बस सावधानी बरतें।


Download Android App
Download iOS App



