Park में बुजुर्ग की कसरत देख रामायण के ‘लक्ष्मण’ हुए गदगद, अपने ही Account से शेयर की वीडियो

Summary :

सोशल मीडिया पर एक पार्क का वीडियो को वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग के उछल कूद को देख लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक 12 हजार लोगों ने लाइक किया है। हमें हर और हमें हर उम्र में फिट रहने के लिए कहा जाता है क्योंकि फिट रहना हमारे सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसलिए हमेशा योगा व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। हालांकि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास अब इतना वक्त ही नहीं रह गया…

सोशल मीडिया पर एक पार्क का वीडियो को वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग के उछल कूद को देख लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक 12 हजार लोगों ने लाइक किया है।

हमें हर और हमें हर उम्र में फिट रहने के लिए कहा जाता है क्योंकि फिट रहना हमारे सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसलिए हमेशा योगा व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। हालांकि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास अब इतना वक्त ही नहीं रह गया है कि वह योगा या व्यायाम करें। फिलहाल इन दोनों एक पार्क का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग गजब का व्यायाम करते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस फुर्ती को देखकर रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी खुद को तारीफ करे बिना नहीं रोक पाए।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग पार्क में व्यायाम करते हुए दिख रहा है। करीब 70 साल के इस बुजुर्ग आदमी ने वहां लगी रेलिंग पर फुर्ती के साथ व्यायाम करते नजर आए। यह वीडियो वाकई में सबको हैरान कर देने वाला है। वीडियो शेयर कर सुनील लहरी ने लिखा कि, ‘इन 70 प्लस सज्जन के लिए उम्र सिर्फ एक संख्या है। भावना इनके जैसी होनी चाहिए। अपने जीवन का हर उम्र में भरपूर आनंद ले।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

हालांकि वीडियो पर अब तमाम मजेदार कमेंट सामने आ रहे है, जिसमें एक यूजर ने लिखा कि, ‘लक्ष्मण जी मुझे लगता है ये अंकल
जी आपकी सेना का ही एक पात्र हैं जय सिया राम जय हनुमान जय लक्ष्मण भैया पार लगादो नैया।’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘सर एक बार फिर से हम लोगों को लक्ष्मण जी बन कर दिखा दो।’ ऐसे कई शानदार कमेंट आपको बॉक्स में भरे पड़े मिल जाएंगे।

 

Desk Team