बेशक आज दुनिया 21 वीं सदी में प्रवेश कर चुकी हो,लेकिन देश में आज भी लोग पुरानी परंपराओं और अंधविश्वास पर ज्यादा यकीन करते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला कर्नाटक से सामने आया है। जहां पर एक खेत में कोबरा सांप के सिर से निकल रही लाल रंग की रोशनी को देखते ही लोगों ने उनकी पूजा करनी शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि ये कोई आम सांप नहीं बल्कि इसके पास नागमणि है।

ऐसा कहा जा रहा है कि कर्नाटक के एक गांव के लोगों ने कोबरा सांप देखा है। जिसके सिर से लाल रंग की रोशनी भी चमक रही है। अब इसे चमत्कार समझकर लोग इस सांप की पूजा कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई सारे लोग तो सांप को देखने के लिए वहां पहुंच गए हैं। लोगों का कहना है कि ये सांप खेत में नजर आया है और इसका पता तब लगा जब सांप को देखकर कुत्ता भौंकने लगा ।

बता दें कि हिंदू धर्म में सांप यानी नाग को भगवान भोलेनाथ का प्रिय माना जाता है। इस वजह से नाग पंचमी के दिन उनकी पूजा भी करी जाती है। पुराणों में तो नाग और नागमणि से जुड़े कुछ किस्से भी मौजूद हैं। वहीं ज्योतिषशास्त्र के एक प्रमुख ग्रंथ वृहत्ससंहिता के मुताबिक संसार में मणिधारी नाग भी मौजूद है। नागमणि चूंकि सांप के सिर पर होती है इसलिए इसे सर्प मणि कहते हैं।

दरअसल नागमहिण में इतनी ज्यादा चमक होती है कि जहां यह होती है वहां पर आस-पास रोशनी हो जाती है। कहा जाता है नागमणि मोर के कंठ के समान और अग्नि के समान चमकीली दिखाई देती है। मान्यता यह भी है यह मणि जिसके पास होती है उस व्यक्ति पर कभी भी विष का प्रभाव नहीं होता।


Download Android App
Download iOS App



