कलह, कर्ज के साथ दांपत्य जीवन में आ रही परेशानी को दुर करें बारिश के पानी के उपाय

Summary :

आज बात करेगें बारिश के पानी के चमत्कारी टोटकों की जो घर में कलश से लेकर कर्ज को भी दूर कर सकते हैं।

बारिश के पानी के इस्तेमाल से घर में धन बरसात की जा सकती है।बारिश के पानी से किए गए कुछ उपाय आपके घर में धन की बरसात कर सकते हैं।

एक तांबें के बर्तन में बारिश का पानी इकट्ठा करें। किसी भी एकादशी तिथि को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का इस जल से अभिषेक करें। यह उपाय परिवार में प्रेम बढ़ाएगा, कलह को समाप्त करेगा। व्यापार, नौकरी और कॅरियर संबंधी आपकी परेशानियां दूर होंगी और सफलता मिलेगी।
जो लोग आर्थिक तंगी से परेशान होते हैं उन्हें बता दें कि मिट्टी के घड़े में बारिश का पानी इकट्ठा करें और फिर अपने घर की ईशान या उत्तर दिशा में जाकर रख दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी को दूर किया जा सकता है।
यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो एक बर्तन में बारिश के पानी को इकट्ठा कर लें उसके बाद हनुमान जी के सामने उस पानी को रख दें। अब 51 दिनों तक हनुमान चालीसा का पाठ करें और उसके बाद उस पानी से छिड़काव करें।
विवाह में अगर बिना वजह देरी हो रही है और किसी न किसी कारण से बनता हुआ रिश्ता बार-बार बिगड़ता है तो इसका भी उपाय है।तांबे के पात्र में सीधे बारिश का पानी इकट्ठा करें। किसी भी बुधवार को इससे गणपति जी का अभिषेक करें।
तांबे के बर्तन को हिन्दू धर्म में बहुत ही ज्यादा पवित्र माना जाता है और ये नकारात्मक शक्ति का नाश करने में सबसे ज्यादा अच्छा पात्र माना जाता है। तो किसी भी एकादशी तिथि को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को आपने जो तांबे के बर्तन में बारिश का पानी रखा है, उस जल से उनका अभिषेक करना है।
इस उपाय को करने से आपके परिवार में प्रेम बढ़ता है और घर परिवार में किसी भी प्रकार की कलह, लड़ाई-झगड़े आदि निजात मिलती है और कारोबार व नौकरी में तरक्की मिलती है। 

Desk Team