‘मुझे साबुन पसंद है’ कहकर बड़े चाव से लड़की खाने लगी साबुन! वीडियो देख यूजर्स बोले…

Summary :

कुछ समय पहले चीन के एक बिजनेसमैन की वीडियो सोशल मीडिया पर छायी हुई थी, जहां वे अपनी साबुन को नेचुरल बताते हुए खाने लगता है। ये वीडियो देखने के बाद लोगों ने कहा था कि आखिर ये भी कैसे बिजनेस करने का तरीका है कि साबुन ही खाना पड़ जाए लेकिन अब एक और ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की साबुन को बड़े चाव से खाती हुई दिखाई दे रही है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि उस व्यक्ति ने अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए साबुन खाया था लेकिन इस लड़की की क्या मजबूरी रही…

कुछ समय पहले चीन के एक बिजनेसमैन की वीडियो सोशल मीडिया पर छायी हुई थी, जहां वे अपनी साबुन को नेचुरल बताते हुए खाने लगता है। ये वीडियो देखने के बाद लोगों ने कहा था कि आखिर ये भी कैसे बिजनेस करने का तरीका है कि साबुन ही खाना पड़ जाए लेकिन अब एक और ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की साबुन को बड़े चाव से खाती हुई दिखाई दे रही है।

अब आप भी सोच रहे होंगे कि उस व्यक्ति ने अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए साबुन खाया था लेकिन इस लड़की की क्या मजबूरी रही होगी कि इसने भी साबुन खाया। तो बता दें कि जिसे आप साबुन समझ रहे हैं वे साबुन नहीं, बल्कि केक है, जी हां.. केक। वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि कोलकता की रहने वाली सुचि दत्ता के आगे डेटॉल और साबुन रखा होता है, जिसके बाद वे साबुन की टिकिया को दो हिस्सों में काटती है और कचर-कचर कर उसे चबाने लगती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suchi Dutta (@21b_kolkata)


बता दें, सुचि दत्ता एक टैलेंटेड बेकर हैं। वे हायपर रियलिस्टिक केक बनाने में अपनी असाधारण प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। कहते हैं कि वो खाने के शौकीनों को लुभाने में कभी भी नाकाम नहीं रहतीं और ये ही कारण रहा कि जिसे हम साबुन समझ रहे थे वो असल में एक केक था। वहीं, वीडियो पर कमेंट करने वाली की भी लाइन लगी है। कुछ लोगों ने ‘मुझे साबुन बहुत पसंद है।’ कैप्शन पढ़ने के बाद ही कमेंट करना शुरू कर दिया था, वहीं जब उन्हें माजरा समझ आया तो उन्हें पता लगा कि ये केक है।

 

वहीं, कमेंट्स में एक यूजर ने लिखा-” मुझे सच में लगा कि मैं इंस्टाग्राम के अजीब साइड पर आ गया हूँ”। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- “अच्छा हुआ दीदी ने लास्ट में केक दिखा दिया वरना मुझे लगा कि दीदी सच में केक खा गई है”। जबकि एक यूजर ने लिखा-“किसी भी किताब को कवर से ही जज न करे, कुछ सेकंड नहीं पूरा वीडियो देखें”।

Ritika Jangid