साबुन से नहाते है या कपड़े धोते है ये तो आपने सुना होगा और इसमें कोई अचंभे की बात भी नहीं है कि लेकिन कोई शख्स साबुन को खां जाएं तो ये सुनना हैरानी की बात है। लेकिन चीन से अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति साबुन को खां लेता है। हालांकि व्यक्ति ने ऐसा क्यों किया जब आप ये कारण जानेंगे तो अपना माथा पकड़ कर बैठ जाएंगे।
आपने कई लोगों से सुना होगा कि हम नौकरी छोड़ देगें और फिर अपना बिजनेस करेंगे क्योंकि नौकरी में दूसरे लोगों की सुननी पड़ती है पर बिजनेस में हम खुद के मालिक होते है। हालांकि ये कहना जितना आसान है, करना उतना ही मुश्किल। क्योंकि अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए, अच्छी मार्केटिंग के लिए भी लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। अब ऐसा ही हुआ चीन में भी जहां एक शख्स ने अपने प्रॉडक्ट की क्वालिटी बताते हुए उसे खाना ही शुरू कर दिया।
दरअसल, एक एम्पलाई मीटिंग के दौरान क्लींजिंग प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरर होंगवेई के चेयरमैन अपने प्रोडक्ट के बारे में प्रेजेंटेशन दे रहे थे और बता रहे थे कि उस प्रोडक्ट में कोई भी हानिकारक केमिकल नहीं मिला हुआ है बल्कि ये पूरी तरह से नेचुरल है। लेकिन अपने चेयरमैन की बातों को सही साबित करने के लिए बॉस साबुन को ही किसी बिस्किट की तरह खाना शुरू कर देता है।
बता दें, कंपनी के चेयरमैन ने प्रेजेंटेशन के दौरान बताया कि ये प्रोडक्ट यानी कपड़े धोने का साबुन एकदम नेचुरल है, जो अगर पेट में चला भी जाए तो नुकसान नहीं करेगा बल्कि वो ऑयल और बॉडी फैट में बदल जाएगा। बॉस ने इस साबुन की खूबियों के बारे में बताते हुए कहा कि यह भेड़ और गाय की चर्बी से बना है। उन्होंने आगे लोगों से कहा कि आपने मेरी इस बात को पकड़ लिया है कि साबुन खाने से फैट कम होगा, तो साफ कर दूं कि यह नहीं कहा जा सकता है कि वजन घटाने में मदद कर सकता है, लेकिन फैट और तेल को तोड़ने का प्रभाव होता है।
हालांकि बाद में बॉस ने लोगों को ये कहा कि साबुन जिस इस्तेमाल के लिए बनी है उसे वैसे ही यूज करें, खाएं नहीं, क्योंकि यह खाने के लिए नहीं है। देखने वाली बात है कि अपनी बात को सच साबित करने के लिए शख्स पहले साबुन का एक टुकड़ा लेता है और उसे पानी के एक घूँट से धोने से पहले, उसे चबाना शुरू कर देता है। ताकि लोगों को यकीन हो सके कि प्रोडक्ट एकदम नेचुरल है और उसपर विश्वास किया जा सकता है। लेकिन अब लोग शख्स के वायरल होते हुए वीडियो पर मजेदार कमेंट करने से नहीं रूक रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App







