इन स्‍कूली बच्‍चों ने TikTok वीडियो में किए ऐसे शानदार कारनामे, लोग भी हुए इनके मुरीद

Summary :

कुछ स्कूली बच्चों के टिक टॉक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में बच्चों ने कई हैरतअंगेज करतब किए हैं। इस वीडियो में एक लड़के ने समरसॉल्ट इतना परर्फेक्ट किया है जिसे देखकर युवा भी दीवाने हो गए हैं। वहीं एक लड़की ने बहुत ही खूबसूरती से डबर समरसॉल्ट किया है जिसमें उसका बैलेंस एकदम लाजवाब है।  इन स्कूली बच्चों ने समरसॉल्ट बहुत ही आराम से किया है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। सबसे खास बात तो यह है कि इन बच्चों ने यह सब करतब अपने बैग के साथ…

कुछ स्कूली बच्चों के टिक टॉक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में बच्चों ने कई हैरतअंगेज करतब किए हैं। इस वीडियो में एक लड़के ने समरसॉल्ट इतना परर्फेक्ट किया है जिसे देखकर युवा भी दीवाने हो गए हैं। वहीं एक लड़की ने बहुत ही खूबसूरती से डबर समरसॉल्ट किया है जिसमें उसका बैलेंस एकदम लाजवाब है। 
इन स्कूली बच्चों ने समरसॉल्ट बहुत ही आराम से किया है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। सबसे खास बात तो यह है कि इन बच्चों ने यह सब करतब अपने बैग के साथ किए हैं। मतलब ये कि बच्चों के कंधों पर बैग लटके थे और उन्होंने यह समरसॉल्ट पूरे बैलेंस के साथ किए। 
यहां देखें इन बच्चों के वीडियो-


यूजर्स ने की जमकर तारीफ 

1.

2.

3.

4.

5.


बच्चों के इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए खेल मंत्रालय से इन बच्चों पर ध्यान देने की भी लोगों ने अपील की है और कहा है कि यह जब इन बच्चों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग मिलेगी तो यह भारत का नाम ओलंपिक्स में ऊंचा कर सकते हैं। इन बच्चों को देखकर यह बात तो सच हो गई कि हमारे देश में टैलेंट की बिल्‍कुल कमी नहीं है। बस उनके हौसलों को पंख देने की जरूरत है। 

Desk Team