गजब का टैलेंट ! स्कूल कार्यक्रम में बच्चे ने निकाली ऐसी आवाजें, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

Summary :

School function video : सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें जुगाड़ का वीडियो हो या फिर कॉमेडी का वीडियो, अक्सर वायरल हो ही जाता है। इसके अलावा, सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां लोग अपने टैलेंट को प्रदर्शित करते हैं। ऐसे में इन दिनों स्कूल फंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (School function video) हो रहा है। जिसमें बच्चा परफेक्शन के साथ अलग-अलग पशु-पक्षियों की आवाज निकालता हुआ नज़र आ रहा है। इन जानवरों की निकाली आवाज ये वीडियो राजस्थान के पाली शहर के राणावास गांव के सरकारी स्कूल का…

School function video

School function video : सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें जुगाड़ का वीडियो हो या फिर कॉमेडी का वीडियो, अक्सर वायरल हो ही जाता है। इसके अलावा, सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां लोग अपने टैलेंट को प्रदर्शित करते हैं। ऐसे में इन दिनों स्कूल फंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (School function video) हो रहा है। जिसमें बच्चा परफेक्शन के साथ अलग-अलग पशु-पक्षियों की आवाज निकालता हुआ नज़र आ रहा है।

इन जानवरों की निकाली आवाज

ये वीडियो राजस्थान के पाली शहर के राणावास गांव के सरकारी स्कूल का है। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान का वीडियो इंस्टाग्राम पर (School function video) इन दिनों छाया हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NEWARI SIR ( RES ) (@newarisir_res)

Courtesy : @ newarisir_res

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 7-8 साल का बच्चा माइक लेकर पहले कुत्ते की आवाज निकालता है। जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाते। लेकिन फिर वो बच्चा कुत्ते की ऐसी आवाज निकालता है जैसे उसकी पूंछ दब गई हो, इस पर कुछ लोग ताली बजाने लगते हैं। फिर बच्चा मोर की आवाज निकालता है जिसके बाद ताली की गरगराहट सुनाई देने लगती है। वो कोयल, भेड़ की भी आवाज निकालता है। जिसे लेकर वहां मौजूद मंच संचालक भी बच्चे के टैलेंट की तारीफ करते हैं।



लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

इस वीडियो (School function video) को इंस्टाग्राम पर newarisir_res के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 5.7 करोड़ बार देखा जा चुका है। 35 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। जिसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “एक पल तो ऐसा लगा कि कोई कुत्ते का पिल्ला पैर के नीचे आ गया… मोर की आवाज भी बहुत गजब निकाली है भाई… गजब का टैलेंट… सैल्यूट है।”

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Simran Sachdeva