आजकल के खान-पान की वजह से हर दूसरा इंसान मोटापे का शिकार होता जा रहा है। वहीं अब मोटापे से छुटाकारा पाना भी बेहद मुश्किल सा हो रहा है। ये बात आप और हम सभी लोग दुनिया के सबसे मोटे बच्चे को देखकर बखूबी समझ सकते हैं।

सबसे मोटे होने का ये रिकॉर्ड अब तक इंडोनेशिया के आर्या परमाना के नाम था,जिसका वजन 193 किलोग्राम था और उस समय आर्या की उम्र केवल 10 साल थी।

लेकिन साल 2016 से आर्या ने 2020 में अपने लुक को बिल्कुल बदल कर रख दिया है। जैसे आर्या पहले बहुत मोटा नजर आता था अब वैसा लुक नहीं है। क्योंकि अब आर्या काफी दुबले-पतले अंदाज में नजर आ रहे हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

वायरल हो रही नई तस्वीरों में आर्या जिम करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। उनकी ये नई फोटोज और वीडियोज उनके जिम ट्रेनर एडे राय ने भी शेयर की है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है जब आर्या 10 साल का था तब से उसने अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए बहुत मेहनत की है।

हालांकि आर्या के अतिरिक्त मांस को कम करने के लिए उनकी सर्जरी भी हुई है। लेकिन अभी भी आर्या के हाथो और कमर के पास कुछ चर्बी बाकी जमी हुई है। बता दें कि आर्या की बॉडी से अभी भी अतिरिक्त चर्बी हटाने के लिए दो सर्जरी की जरूरत और होगी।

अब है 83 किलो वजन
हाल ही में आर्या के फिटनेस कोच ने उनका वीडियो शेयर करके दुनिया को बताया है कि आर्या ने 4 सालों में अपने वजन पर कंट्रोल कर लिया है। फिलहाल उनका वजन 83 किलो है।
आर्या के पिता का कहना है उनके बेटे का वजन कम होनेे के बाद से अब वो आसानी से खेल-कूद सकता है। वर्ना पहले तो आर्या को खड़े होने में भी काफी ज्यादा परेशानी होती थी।

अब उनके बेटे का नया लुक देख हर कोई काफी ज्यादा हैरान है। वहीं आर्या ने भी खुद को शेप में लाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत की है इसके लिए उन्होंने केवल संतुलित भोजन का चुना साथ ही उन्होंने खूब वर्कआउट भी किया है।


Download Android App
Download iOS App



