वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पेड़-पौधे लगाने से घर के वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है। वास्तु के अनुसार हर चीज का सही दिशा और सही जगह पर होना बेहद जरूरी है। गलत दिशा में पौधे लगाने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। वहीं, अगर सही दिशा में सही पौधों को लगा लिया जाए, तो इससे धन में वृद्धि और खुशहाली आती है।
वास्तु शास्त्र में धन में वृद्धि और खुशहाली के लिए कुछ खास पौधों का जिक्र किया गया है। ऐसा ही एक पौधा हरसिंगार का है। इस पौधे को बहुत पवित्र माना गया है। हरसिंगार का फूल मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है।

मान्यता है कि हरसिंगार का पौधा समुद्र मंथन के दौरान निकला था। इसके बाद भगवान इंद्र ने इसे ले जाकर अपनी वाटिका में लगा दिया। हरसिंगार के प्रभाव से देवतागण भी खुशहाल रहने लगे। कहते हैं कि मां लक्ष्मी को ये पौधा बेहद प्रिय है।
वास्तु के अनुसार हरसिंगार का पौधा पूरब या उत्तर दिशा में लगाना उत्तम रहता है। जहां एक ओर इसे घर में लगाने से सुख-शांति बनी रहती है वही दूसरी ओर घर में पौसों की कमी भी दूर होती है। परिवार में खुशहाली छाई रहती है। हरसिंगार का फूल मां लक्ष्मी को चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।

इस पौधे को घर में लगाने से आपके घर में चारों तरफ से सकारात्मक विचारों का प्रवाह बना रहता है और धन आगमन का असर नज़र आना शुरू हो जाता है।
यह पौधा घर में हर तरह से सुख और शांति को बरकरार रखने में सहायता करता है और मुसीबतों को आपके ऊपर हावी होने से रोकता है।


Download Android App
Download iOS App



