Transparent Gulab Jamun को देख लोगों ने पकड़ लिया सिर, पूछ रहे सवाल, गुलाब जामुन है या बर्फ

Summary :

सोशल मीडिया एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें प्लेट में एक बर्फ जैसी चीज़ गोल-गोल घूमती हुई दिखाई दे रही है। जिसके ऊपर छोटा सा गुलाब जामुन रखा गया है। फूडी लोग भी अपना माथा पकड़ कर बैठ गए है कि यह मार्केट में कौनसी चीज़ आ गई है। जिसे खाना कैसे है लोगों को यह भी समझ नहीं आ रहा हैं।

सोशल मीडिया के जमाने में खाने के स्वाद से ज्यादा उसे बेचने का तरीका फेमस होता है। लोग खाने की तारीफ बाद में और उसे सर्व करने के तरीके के बारे में ज्यादा बात करते है। वहीं लोग उन जगहों पर सबसे पहले जाते है जहां यूनिक वे में खाने को परोसा जाता है। अब उसी सोशल मीडिया की दुनिया के लिए ऐसी मिठाई आई है, जिसे देख कर लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया है। क्योंकि लोगों को समझ ही नहीं आ रहा की यह मिठाई खाने के लिए है या सजाने के लिए।
बता दें सोशल मीडिया एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें प्लेट में एक बर्फ जैसी चीज़ गोल-गोल घूमती हुई दिखाई दे रही है। जिसके ऊपर छोटा सा गुलाब जामुन रखा गया है। फूडी लोग भी अपना सिर पकड़ कर बैठ गए है कि यह मार्केट में कौनसी चीज़ आ गई है। जिसे खाना कैसे है यह भी समझ नहीं आ रहा हैं।
दरअसल इस वीडियो को कुछ दिन पहले मशहूर ब्लॉगर @tastethisbangalore ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो को शेयर करते हुए ब्लॉगर ने कैप्शन में लिखा- “पारदर्शी गुलाब जामुन” वहीं उन्होंने वीडियो के ऊपर टेक्स्ट में अपने फॉलोअर्स से सवाल करते हुए लिखा, क्या आपने यह Unique Dessert खाया है। इस वीडियो के पोस्ट करने के साथ ही इसे अभी तक कई लोग देख चुके हैं।

वहीं इस अजीबो-गरीब मिठाई पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है, एक यूजर ने वीडियो को देखकर पूछा- “क्या हम इसके लिए पारदर्शी पैसे दे सकते है”। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- “देखने में यह एक बर्फ लग रही है, जिसे गंदी प्लेट पर रखा गया है, इसे सिंक में रखो और खेल खेलना बंद करो”। जबकि एक यूजर ने हटके जाते हुए लिखा- “यह आंख है”। वहीं एक यूजर ने तो घूमने वाला  GIF ही अपलोड कर दिया, मानो की उसे यह देखकर ही चक्कर आने लगे हो।
हालांकि, लोगों का दिमाग घूमाने वाली अजीबो-गरीब मिठाई को अभी तक कोई समझ नहीं पाया है कि यह बर्फ वाली मिठाई है या इसे सिर्फ सर्व करने के लिए रखा गया है। जबकि लोगों को यह भी समझ नहीं आ रहा है कि गुलाब जामुन को नया रूप देने की क्या जरूरत थी। 

Ritika Jangid