अक्सर ऐसा होता है कि सांप को देख लोगों के बीच अफरातफरी का मौहाल पैदा हो जाता है। अब ऐसे में यदि अचानक से वो सांप आपके सामने आ जाए तो आपके हाथ-पैर फूल जाना तो स्वभाविक होगा। ऐसा ही कुछ मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से सामने आया है।

दरअसल यहां पर चलती रोड पर एक बाइक से अचानक जहरीला सांप बाहर निकल आया है,जिसे देखने के बाद से वो शख्स काफी ज्यादा डर गया। इतना ही नहीं शख्स घबराहट की वजह से अपनी बाइक का हैंडल छोड़कर वहीं पर खड़ा हो गया। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो से मिली जानकारी के अनुसार शख्स बाइक पर सवार होकर जा रहा था,इस दौरान उसे बाइक के हैंडल पर कुछ रेंगता हुआ नजर आया। जैसे ही उसने सांप को अपनी बाइक पर देखा तब वो सहम गया और उसने अपनी बाइक वहीं पर रोक दी।

इसके बाद शख्स ने हिम्मत कर बाइक दोबारा से चालू की और बाइक को तुंरत मकैनिक के पास लेकर पहुंचा। बताया जा रहा है कि सांप बाइक की हेडलाइट के पास फंसा हुआ था,जो निकल पाने में असमर्थ था। लेकिन मकैनिक की कड़ी मशक्कत के बाद बाइक की हेड लाइट में फंसे हुए सांप को करीब 1 घंटे बाद लकड़ी और डंडों की मदद से बाहर निकाला।


Download Android App
Download iOS App



