आपने अक्सर सुना होगा कि जब भी खाये तो ताजा खाना ही खाये 15 मिनट से ऊपर रखा हुआ खाना आपकी सेहत के लिए बिलकुल अच्छा नहीं होता। इसलिए जितना हो सके ताजा खाये इसकी एक वजह ये भी हैं कि ज़्यादा पुराना रखा हुआ कोई भी चीज़ हानिकारक तो होती ही हैं साथ ही उसमे पैदा होने वाले कीड़े आपके शरीर को जो नुक्सान पहुचायेंगे आप वो सोच भी नहीं सकते।

इन दिनों खाने की चीज़ो का वायरल वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा हैं कुछ समय पहले सडे हुए केले को एक मिक्रोस्कोप वाला वीडियो और फिर दही में पलने वाले कीड़ो का भी एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल होता नज़र आया था। जिसके बाद अब खाने में फफूंदी या फंगस लग जाने का भी एक कारण आपके सामने रखने जा रहे हैं जिसे देख आप हैरान रह जायेंगे।
.jpg)
जब कभी कोई चीज सड़ जाती है तो उसमें फफूंद लग जाते हैं. ये फफूंद एक तरह के बैक्टेरिया ही तो होते हैं। इनका सेवन हेल्थ के लिए जानलेवा तक साबित हो सकता हैं। इससे कई तरह की पेट संबंधी बीमारियां भी हो जाती हैं। कई बार ये फफूंद नजर नहीं आती और इंसान इसे खाने के साथ खा जाता है। इससे पेट तक खराब हो जाता है। लेकिन कई बार ये फफूंद नजर आ जाते हैं। सफ़ेद ब्रेड में लगे फंगस को आसानी से देखा जा सकता है। लेकिन बाहर से तो ये हरे या काले रंग के दिखते हैं। देखिये जब इसे माइक्रोस्कोप के अंदर डाला जाता है, तब ये कैसे नजर आते हैं।
तो ऐसी दिखती हैं फफूंदी
इंस्टाग्राम अकॉउंट @cobraexperiments आये दिन खाने-पीने की चीज़ो को मिक्रोस्कोप पर देखने की कई वीडियो शेयर करता रहता हैं। इसी के साथ इस बार ये शख्स एक सदी हुई ब्रेड में फफूंदी लगने की एक वीडियो को शेयर करता हैं जिसे भी वह मिक्रोस्कोप में चेक करता हैं। बाहर से देखने में ये काला और हरा नजर आ रहा था। जब इसे माइक्रोस्कोप के अंदर डाला गया, तो इसका लुक एकदम बदल गया। ये फफूंद लंबे होते हैं, जिसके मुंह पर बॉल्स जैसी आकृति बनी रहती है। ये ब्रेड को सड़ाकर बड़े होते हैं। जब इसे इंसान खा लेता है तो ये पेट में चले जाते हैं और वहां कई तरह की बीमारियों को अंजाम देते हैं।
देखकर आने लगी घिन

हाल ही में शेयर किये गए इस वीडियो पर अबतक हज़ारो लाइक्स मिल चुके हैं। इस पहले शख्स ने पानीपुरी से लेकर दही और कई चीजों की असलियत लोगों सामने दिखाई हैं। शख्स ने दिखाया कि कैसे फ्रिज में रखे बासी चावल में भी बैक्टेरिया घर बना लेता है। ब्रेड के इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इसपर कमेंट किया। एक शख्स ने लिखा कि इस पेज को फॉलो करने के बाद शायद इंसान किसी भी चीज को खाना छोड़ देगा। वहीं कई ने इस वीडियो को घिनौना बताया। फिलहाल इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



