इंसानी चेहरे वाली मकड़ी चीन में दिखाई दी, लोगों ने कहा- ‘आ गया Spiderman

Summary :

सोशल मीडिया पर एक मकड़ी बहुत सुर्खियों में आ रही है। इस मकड़ी ने लोगों को डरा दिया है। अब आप भी सोच रहे होंगे की एक मकड़ी ने कैसे इंसानों को डरा दिया है।

सोशल मीडिया पर एक मकड़ी बहुत सुर्खियों में आ रही है। इस मकड़ी ने लोगों को डरा दिया है। अब आप भी सोच रहे होंगे की एक मकड़ी ने कैसे इंसानों को डरा दिया है। दरअसल यह मकड़ी चीन की है और इसका चेहरा बिल्कुल इंसानों जैसा है। इसके चेहरे पर इंसान की तरह आंखें और मुंह है। 

इंसान जैसी दिखने वाली मकड़ी हुई वायरल 

सोशल मीडिया पर जब से इस मकड़ी की तस्वीरें सामने आईं हैं उसके बाद से ही यह वायरल हो गई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर चीन के एक वेब पोर्टल ने इस मकड़ी का वीडियो पोस्ट किया है। 
इस मकड़ी के वीडियो के साथ कैप्‍शन में लिखा, स्पाइडरमैन मिल चुका है? चीन के हुनान में मकड़ी को इंसान जैसे चेहरे में देखा गया। जी चीनी सोशल मीडिय पर खूब वायरल हो रहा है। क्या आप इसकी प्रजाति को जानते हैं? 

इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद वहां की जनता से ही उन्होंने मकड़ी की प्रजाति के बारे में पूछ लिया। इस वीडियो में मकड़ी हरे रंग की दिखाई दे रही है और इंसानों जैसा इसका पूरा चेहरा है। 
चीन के सूत्रों के अनुसार, हुनान के युआनजियांग शहर में इस मकड़ी को एक पौधे पर देखा था। बता दें कि  इंसानों जैसी दिखनी वाली इस मकड़ी को ली नाम की एक महिला ने खोजा है। उस महिला ने कहा है कि इस मकड़ी की पीठ पर काली रेखाएं हैं जो मानव के बालों से बिल्कुल मिलती हैं। 

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

इस मकड़ी को ट्विटर पर कुछ लोगों ने  Venom बोला है तो वहीं कुछ लोग इससे डर लग रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को अब तक 500 से ज्यादा लाइक्स और 141 रि-ट्वीट्स किया है। 

Desk Team