कथा वाचक जया किशोरी ने बताया कैसा होना चाहिए आपका पार्टनर

Summary :

मोटिवेशनल स्पीकर और कथा वाचक जया किशोरी को युवा पीढ़ी सुनना काफी पसंद करती है। वह अपनी वीडियो में लोगों को जिंदगी के गुणों के बारे में बताती है और जीने का भी एक अलग नजरिया देती है। रिलेशनशिप, जिंदगी की कठिनाई जैसे मुद्दों पर वह लोगों से बात करती है। कथा वाचक जया किशोरी के सोशल मीडिया पर भी लाखों में फॉलोअर्स है और उनकी वीडियो भी जमकर वायरल होती है। अब उनका ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह रिलेशनशिप के बारे में बता रही है। इस वीडियो में वह ये तक बता रही…

मोटिवेशनल स्पीकर और कथा वाचक जया किशोरी को युवा पीढ़ी सुनना काफी पसंद करती है। वह अपनी वीडियो में लोगों को जिंदगी के गुणों के बारे में बताती है और जीने का भी एक अलग नजरिया देती है। रिलेशनशिप, जिंदगी की कठिनाई जैसे मुद्दों पर वह लोगों से बात करती है।

कथा वाचक जया किशोरी के सोशल मीडिया पर भी लाखों में फॉलोअर्स है और उनकी वीडियो भी जमकर वायरल होती है। अब उनका ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह रिलेशनशिप के बारे में बता रही है। इस वीडियो में वह ये तक बता रही है कि आपका पार्टनर कैसा होना चाहिए।

प्रॉयोरिटी को प्रॉयोरिटी मानें

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहती है कि आपके पार्टनर ऐसे होने चाहिए जो आपकी प्रॉयोरिटी को प्रॉयोरिटी मानें। अगर आप ये कहें कि मुझे काम करने जाना है और पार्टनर कहे कि 5 मिनट और, ऐसे में आप उनसे अलग हो जाएं। अगर आपका पार्टनर आपके ग्रोथ को कम कर दे, तो ऐसे रिलेशनशिप का कोई फायदा नहीं। रिलेशनशिप में याद रखना कि दोनों का साथ में ग्रोथ होना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Incentive (@incentive232)

बता दें, ये वीडियो @incentive232 नामक अकाउंट ने शेयर किया है।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @incentive232 नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, कई लोग इस वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप बिल्कुल सही कह रहे हैं’। वहीं अन्य ने लिखा, ‘मैं इस फेज से निकल चुकी हूं।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid