हर कॉलेज स्टूडेंट के लिए उसका ग्रेजुएट होना शायद सबसे बड़ी खुशी की बात होती है। हर किसी का अपनी खुशी जाहिर करने का अलग तरीका होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। ये वीडियो किसी कॉलेज की ग्रेजुएशन सेरेमनी का है जिसमें ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को डिग्री लेते देखा जा सकता है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ग्रेजुएट छात्र स्टेज पर डिग्री लेने पहुंचता है लेकिन इस दौरान वो स्टेज पर ही कुछ इस तरह अपनी खुशी जाहिर करता है कि, वहां मौजूद हर शख्स हंसने लगता है और तालियां बजाकर उसकी इस खुशी में शामिल भी हो जाता है लेकिन वो स्टूटेंड स्टेज से कुछ ऐसा कहता है जिसे सुनकर आप भी पेट पकड़कर हंसने लग जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ स्टूडेंट अपनी डिग्री लेने और स्टेज पर पहुंचने के लिए एक कतार में खड़े नजर आते हैं। उनमें से एक छात्र जैसे ही डिग्री लेने स्टेज पर पहुंचता है, वैसे ही सामने बैठे स्टूडेंट के सामने मुंह करके चिल्लाते हुए खुशी में कहता है, ‘मम्मी मैं पास हो गया।’
वीडियो में दिख रहे इस स्टूडेंट की बात सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से ताली बजाने लगते है और छात्र का हौसला बढ़ाते हैं। इस वीडियो को इंटरनेट पर लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और लोग इस मजेदार वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘भारतीयों के लिए ‘मम्मी शब्द ही सब कुछ है।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘बिल्कुल निरर्थक व्यवहार। किसी को कुछ मर्यादा बनाए रखने की जरूरत है।’






बता दें कि इस तरह का ये कोई पहला वीडियो नहीं है, इससे पहले भी इंटरनेट पर इस तरह के कई वीडियोज देखने को मिल चुके हैं। बीते दिनों ही ऐसा ही ग्रेजुएशन सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया था। उस वीडियो में डिग्री लेने से पहले एक छात्रा छोटा –सा डांस स्टेप स्टेज पर करती है लेकिन उसकी इस हरकत से प्रिंसिपल नाराज हो जाती है और उसे डिग्री नहीं देती है।


Download Android App
Download iOS App



