छोटे परदे का मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस चाहे जिस भी प्लेटफार्म पर आए शो हर बार धमाल ही मचाता है। ऐसे में बिग बॉस ओटीटी का ये दूसरा सीजन भी जमकर बवाल मचा रहा हैं। जहां शो के कंटेस्टेंट शो को फुल ऑन टीआरपी दे रहे हैं। हालांकि बिग बॉस के कंटेस्टेंट के साथ कुछ दर्शक ऐसे है जो बिग बॉस के होस्ट सलमान खान की वजह से बिग बॉस को देखना पसंद करते हैं और वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन अब उन्ही दर्शकों के लिए एक बूरी खबर सामने आ रही हैं। जिसे सुनकर आपको भी 440 वाल्ट के झटके तो जरूर ही लगने वाले हैं।

दरअसल दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी 2 की होस्टिंग को छोड़ दिया है और इसकी वजह से उनका सिगरेट कांड है। दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 2 के एक वीकेंड का वार में सलमान खान के हाथ में सिगरेट नजर आई थी, जिसे दर्शकों ने नोटिस कर लिया था। सोशल मीडिया पर सलमान खान का सिगरेट पीना एक मुद्दा बन गया था, जिस वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया।

हालांकि, कुछ लोगों ने भाईजान का सपोर्ट करते हुए ये भी कहा कि सिगरेट पीने में क्या ही गलत है। उस दौरान चर्चा हो रही थी कि सलमान इस विवाद के बाद शो की होस्टिंग छोड़ सकते हैं। वहीं, अब दावा किया जा रहा है कि सलमान ने बिग बॉस ओटीटी 2 की होस्टिंग को छोड़ने का फैसला लिया है।

सलमान टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस के सीजन 17 को भी होस्ट नहीं करेंगे। दावा है कि सलमान और निर्माताओं को कुछ लेना-देना हो सकता है, जिन्होंने जानबूझकर होस्टिंग के बीच सलमान के सिगरेट पीने वाले शॉट को वीकेंड का वार में एपिसोड प्रसारित किया।

इस बात का कन्फर्मेशन इस वजह से और मिल रहा है क्यों की सलमान ने बिग बॉस ओटीटी के बीते हफ्ते भी वीकेंड के वार में मौजूद नहीं थे। जहां वीकेंड का वार होस्ट करने के लिए सलमान खान की जगह कृष्ण अभिषेक को लाया गया था। यही वजह है की वीकेंड के वार की टीआरपी भी कुछ ख़ास अच्छी नहीं देखी गयी थी।

हालांकि सलमान खान के शो छोड़ने की कन्फर्मेशन अब तक सलमान खान या शो के मेकर्स की तरफ से नहीं आई हैं। ऐसे में अगर सलमान खान वाकाई बिग बॉस का साथ छोड़ते है तो यह फैंस के लिए किसी करंट से काम का शॉक नहीं देगा।


Download Android App
Download iOS App



