यह बच्चा महज 9 साल की उम्र में मरना चाहता है,वजह जानकर हो जाएंगे शर्मिंदा

Summary :

हर किसी की यह दिली ख्वाहिश होती है कि वह हीरो-हीरोइन की तरह नजर आएं। किसी को शिल्पा शेट्टी जैसा फिगर चाहिए तो किसी को टाइगर श्रॉफ जैसी बॉडी।

हर किसी की यह दिली ख्वाहिश होती है कि वह हीरो-हीरोइन की तरह नजर आएं। किसी को शिल्पा शेट्टी  जैसा फिगर चाहिए तो किसी को टाइगर श्रॉफ जैसी बॉडी। वैसे लंबाई के मामले में तो ज्यादातर लोग अमिताभ बच्चन ही होना चाहते हैं और बात अगर गोरे या काले की हो तो सभी को गोरा होना ज्यादा पसंद है। लेकिन ऐसा क्यों क्या खूबसूरती ऐसे ही कयाम की जा सकती है और ऐसा खूबसूरती का पैमाना आखिर बनाया किसने है। क्या कभी सोचा है? वैसे अगर आप खुद से प्यार करेंगे तो दुनिया भी जरूर आपसे प्यार करेगी। मगर दुनिया में ऐसा कुछ है? शायद नहीं। क्योंकि अगर ऐसा कुछ होता तो आस्ट्रेलिया के महज इस 9 साल के बच्चे के मन में मरने का ख्याल भूलकर भी नहीं आता। 
दूसरों का मजाक नहीं बनाए
इस 9 साल के बच्चे का इंटनेट पर वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग खूब देख भी रहे हैं। दुनिया भी उसके साथ सहानुभूति दिखा रही है। मगर क्या वही दुनिया है जहां पर काले,छोटे,मोटे,गंजे और पतले लोगों का खूब मजाक बनाया जाता है। 

बेशक आप अपनी मस्ती के लिए दूसरे इंसान का मजाक उड़ा रहे हों,लेकिन बहुत बार ऐसा भी होता है जब यह मजाक इतना ज्यादा गंभीर रूप ले लेता है कि शख्स अपनी जिंदगी खत्म करने तक का निर्णय ले लेता है। जी हां ऐसा ही कुछ आस्ट्रेलिया के 9 साल के  बच्चे Quaden Bayles के साथ हुआ है। 
बच्चे का दर्द मां ने शेयर किया
इस बच्चे की मां Yarraka Bayles ने हाल ही में फेसबुक पर लाइव किया और उनका बच्चा कार में है। वो छटपटा भी रहा है। बच्चा बौनापन महसूस करता है, वह अपने स्कूल की ड्रेस में है और कार की सीट पर निराश होकर झुकता हुआ दिखाई दे रहा है रो रहा है और अपनी मम्मी से कह रहा है कि मुझे चाकू दो,मैं खुद को मार देना चाहता हूं। इस महिला का बेटा कथिततौर पर Achondroplasia नामक बीमारी के साथ जन्मा है जिसने बीते दिनों आत्महत्या करने की कोशिश की है। 
वहीं क्वोन की मां ने बताया कि वो एक छात्र को उसके सिर पर थपथपाती और उसकी बौनेपन का मजाक उड़ाते हुए भी देखा गया है। बेयल्स ने कहा वह रोते हुए अपनी कार की ओर भागा क्योंकि वो यह बिल्कुल भी नहीं चाहता था कि स्कूल में कोई घटना का दृश्य बने,अब मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं एक अभिभावक के रूप में असफल हो रही हूं। मुझे लगता है कहीं न कहीं शिक्षा प्रणाली भी विफल हो रही है। 
यह बच्चा क्यों मरना चाहता है?
बच्चे की मां का कहना है कि स्कूल में उनके बेटे के बौनेपन का खूब मजाक बनाया जाता है,जिस वजह से वो खुद से अब नफरत करने लगा है। वो कहती हैं कि क्या आप अपने बच्चों,परिवार और दोस्तों को क्या तालीम दे सकते हैं कि कम से कम वह लोग दूसरों का मजाक नहीं बनाए। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर #WeStandWithQuaden टेंड्र कर रहा है। लोग अब इसे हैशटैग के साथ बुलीइंग को रोकने की कोशिश करने में जुटे हुए हैं।  इस छोटे बच्चे के रोते हुए वीडियो को देख कई लोग भावुक हो गए हैं। 

Desk Team