महिलाओं को दी ऐसी गजब की सलाह लॉकडाउन के दौरान घर में ही रहेंगे पति

Summary :

कोरोना वायरस के चलते देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। अब लॉकडाउन हो जाने के बाद से लोग घर के अंदर ही कैद है हालांकि इनमें से कई सारे लोग ऐसे भी हैं जो बेवजह घर से बाहर जा रहे हैं ऐसे में पुलिस उन्हें रोकने के लिए अपनी लाठी का इस्तेमाल कर रही है।  लेकिन पंजाब पुलिस में पंजाब पुलिस के एक अफसर ने बताया की पति लोगों को घर में रखने का  एक बेस्ट तरीका पुलिस ने घर में मौजूद सभी महिलाओं से गुजारिश की है कि वह अपने पति से रोजाना घर…

कोरोना वायरस के चलते देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। अब लॉकडाउन हो जाने के बाद से लोग घर के अंदर ही कैद है हालांकि इनमें से कई सारे लोग ऐसे भी हैं जो बेवजह घर से बाहर जा रहे हैं ऐसे में पुलिस उन्हें रोकने के लिए अपनी लाठी का इस्तेमाल कर रही है। 
लेकिन पंजाब पुलिस में पंजाब पुलिस के एक अफसर ने बताया की पति लोगों को घर में रखने का  एक बेस्ट तरीका पुलिस ने घर में मौजूद सभी महिलाओं से गुजारिश की है कि वह अपने पति से रोजाना घर की सफाई से लेकर खाना बनाने का काम  करवाएं। अब लोगों को पुलिस का यह आईडिया काफी ज्यादा लुभा रहा है।
यहां देखिए वीडियो
22 मार्च को ट्विटर पर इस वीडियो को @nistula नाम के यूज़र ने शेयर किया है साथ ही उन्होंने वीडियो के कैप्शन पर लिखा है। पंजाब पुलिस के इस अफसर ने सोशल मीडिया का दिल जीत लिया है। क्योंकि उन्होंने महिलाओं से कहा है कि वह लॉकडाउन में अपने पति को घर के काम पर लगाएं जिसके बाद से लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं इतना ही नहीं लोग इस पुलिस अफसर की जमकर तारीफ  भी कर रहे हैं ।

15 सेकंड के इस वीडियो को अब तक करीब 15,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि वीडियो पर 770 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
वीडियो में क्या है?

जानलेवा कोरोना वायरस की गंभीरता को समझाने के लिए पंजाब पुलिस अफसर ने कहा मैं ASP पवन कुमार सभी बहनों से विनती करता हूं कि जो भी आदमी घरों में इस वक्त खाली बैठे हुए हैं और जिनकी शिकायत की है कि उनसे 21 दिनों के लॉकडाउन में घर पर आराम नहीं हो रहा। तो ऐसे में आप उनसे घर के काम करवाओ जैसे अलमारी साफ करवाओ, कपड़े बर्तन सब धुलवाओ ,इसके अलावा घर की सफाई होगी क्योंकि 21 दिनों तक आपको रोटी की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इन्हीं आदमी से यह सभी काम करवाओ आखिर में पुलिस अफसर का कहना है इस बात से जो भी सहमत हैं वह हाथ खड़े कर भारत माता की जय बोलें।
सोशल मीडिया की जनता  ऐसा रिएक्शन

1.

2.

3.

4.

5.

6.

Desk Team