दुनिया के ऐसे Mysterious Places, जहां जाने से पहले ही छूटने लगते है पसीने... - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

दुनिया के ऐसे Mysterious Places, जहां जाने से पहले ही छूटने लगते है पसीने…

दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें होती हैं, जिनपर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। सबसे रोचक बात यह है कि इन रहस्यमयी जगहों की गुत्थी आजतक वैज्ञानिक भी सुलझा नहीं सके हैं या कहिए की वैज्ञानिक भी कुदरते के करिश्में के आगे झुक जाते हैं। आज हम आपकों ऐसी ही रहस्यमी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके राज अभी भी अनसुलझे हैं। यहां के ऐसे रहस्य है जो आपकों भी चौंका देगें।

दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें होती हैं, जिनपर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। सबसे रोचक बात यह है कि इन रहस्यमयी जगहों की गुत्थी आजतक वैज्ञानिक भी सुलझा नहीं सके हैं या कहिए की वैज्ञानिक भी कुदरते के करिश्में के आगे झुक जाते हैं। आज हम आपकों ऐसी ही रहस्यमी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके राज अभी भी अनसुलझे हैं। यहां के ऐसे रहस्य है जो आपकों भी चौंका देगें।
उलुरु, ऑस्ट्रेलिया 
1692857872 uluru
रहस्यमयी जगहों में शामिल ऑस्ट्रेलिया में स्थित उलुरु या एयर्स रॉक है, यह एक बलुआ पत्थर की चट्टान है, जो कछुए के ऊपरी खोल की तरह नजर आती है। बताया जाता है कि यहां पर आदिवासी रहते हैं। लेकिन इस चट्टान का रहस्यमयी होना इसका कछुए की तरह दिखना नहीं बल्कि रंग बदलना है। जी हां यह पहाड़ी दिन में कई बार अपना रंग बदलती है। ये दुनिया की इकलौती ऐसी पहाड़ी है, जिसका रंग बदलता रहता है। माना जाता है कि यह पहाड़ी 50 हजार साल पुरानी है। ऐसा क्यों होता है, इस रहस्य को आज तक कोई समझ नहीं पाया है।
दनाकिल रेगिस्तान, इथोपिया
1692857897 hell
धरती पर एक ऐसी जगह है जहां की गर्मी आपकों नर्क की आग का अहसास करा देंगी। यहां का तालाबों का पानी भी हर वकत् उबलता रहता है। इस जगह पर किसी भी इंसान का रह पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, यह जगह इथेपिया में मौजूद है, इसका नाम दनाकिल रेगिस्तान है। इस जगह पर पूरे साल न्यूनतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहता है। कभी-कभी तो पारा 145 डिग्री सेल्सियस भी पहुंच जाता है। यहां पड़ने वाली इस गर्मी के कारण इस जगह को ‘क्रुअलेस्ट प्लेस ऑन अर्थ’ भी कहा जाता है।
​सांपों का द्वीप, ब्राजील
1692857914 snake island
दुनिया की रहस्यमयी जगहों की सूची में शामिल ब्राजील में मौजूद ऐसी जगह है, जहां पर हर कोई भी जाने से कतराता है। इस जगह को सांप शासित करते है। आप भी सुनकर अचंभें में होंगे। लेकिन बता दें कि ऐसा असल में एक द्वीप है जिसका नाम है ‘इलाहा दा क्यूइमादा’। ये द्वीप सांपों से भरा पड़ा है, वहीं इस द्वीप पर दुनिया के सबसे विषैले सांपों का घर है, जिनका नाम गोल्डन लांसहेड वाइपर है। यहां पर प्रति तीन फीट की दूरी पर आपकों एक से पांच सांप आसानी से दिख जाएंगे। इसके पीछे क्या रहस्य है, ये आज तक कोई नहीं जान पाया है
​बरमूडा ट्रायंगल
1692857926 barmuda
बरमूडा ट्रायंगल इसके बारे में कौन नहीं जानता है। इसे दुनिया की सबसे खतरनाक और रहस्यमयी जगह की सूची में शामिल किया जाता है। बरमूडा ट्रायंगल के ऊपर से जाने वाले जहाज और हवाईजहाज कई बार गायब हुए हैं। कहा जाता है कि यह ट्रायंगल हर वस्तु को निगल जाता है। यह ट्रायंगल तीन जगहों के बीच में है, जिसके कारण इसे बरमूडा ट्रायंगल कहा जाता है। इसपर कई मूवी भी बन चुकी है। 
ब्लड फॉल
1692857942 blood fall
यह जगह अंटार्टिका में स्थित है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यहां पर आयरन की मात्रा बहुत ही ज्यादा है, जिसके कारण इस फॉल से गिरने वाले पानी का रंग खून की तरह लाल होता है। लेकिन वैज्ञानिक अपनी बात पर ही 100 % कन्फर्म नहीं है।
द नाजका लाइन्स
1692857952 nazca
द नाजका लाइन्स पेरू में स्थित है। यहां पर कुछ ऐसी लाइन खींची गई हैं, जिसे आप देखेंगे तो कभी मनुष्य , कभी कोई जीव या कभी कुछ और दिखाई देगा। लेकिन इसमें हैरानी की बात तो ये है की अगर आप इसको पास जाकर पास जाकर देखेंगे तो कुछ भी दिखाई नहीं देगा। क्योंकि यह सिर्फ ऊंचाई से दिखाई देता है। सालों की रिसर्च के बाद भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाया है। बस इतना मालूम हो पाया है की इसे लगभग 400 से 700 ई. के बीच इसे बनाया गया है।
जैकब वेल
1692857967 vell
अमेरिका के विम्बर्ले में स्थित जैकब वेल काफी रहस्यमयी जगह है। यहां पर अब तक 100 से ज्यादा लोग गायब हो चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोगों के गायब होने या मरने के बाद भी यहां पर लोग घूमने और नहाने जाते हैं। मालूम हो कि यहां पर लोग कभी-कभी गायब होते है, हमेशा नहीं। इसमें लोग गायब क्यों और कैसे एवं कब हो जाते हैं। अभी तक पता नहीं चला पाया है। बता दें कि एक डाइविंग पसंद आदमी ने इस कुएं वाली गुफा को 1850 में ढूंढा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।