कोरोना महामारी में लड़की के मास्क न पहनने पर बत्तख ने ऐसे सिखाया सबक

Summary :

कोरोना काल में जहां एक ओर मास्क न पहनने पर भारी-भरकम जुर्माना देना पड़ रहा है,तो वहीं लोग खुद भी एक-दूसरे से काफी हद तक दूरी बनाए हुए हैं।

कोरोना काल में जहां एक ओर मास्क न पहनने पर भारी-भरकम जुर्माना देना पड़ रहा है,तो वहीं लोग खुद भी एक-दूसरे से काफी हद तक दूरी बनाए हुए हैं। इतना ही नहीं जनाब आलम यह है कि अब तो जानवर से लेकर पशु-पक्षी तक सभी मास्क को लेकर अवेयर दिख रहे हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला है। जी हां दरसअल होता कुछ यूं है कि इसमें एक महिला ने मास्क पहना तो हुआ है,लेकिन उससे अपने चेहरे को ढका नहीं हुआ,तो बस फिर क्या बत्तख उसके पास जाता है और महिला के साथ जो करता है उसे देख सब हक्के-बक्के रह जाते हैं। 
यहां देखिए वीडियो
इस वीडियो को वीनोम नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। महज दो सेकेंड के इस वायरल वीडियो को ढाई करोड़ लोग देख चुके है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे एक लड़की बत्तख के पास जाती है और इस दौरान उसने मास्क नहीं पहना होता तो बस फिर क्या बत्तख उसपर झपट्टा मारती है और उसे मास्क पहना देती है। तो अब तो मानते हैं न हुई न समझदारी वाली बात। 

वहीं इस वीडियो को देखने केबाद एक यूजर का कहना है कि ये बत्तख दिखते भले ही क्यूट से हैं,पर होते नहीं। दरअसल ये अपनी टेरिटरी बचाने के लिए किसी पर भी वार कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ये लेक उनके बैकयार्ड में है। यहां तक की कई बार तो इन बत्तखों ने उनके कुत्ते पर भी अटैक किया हुआ है। 

Desk Team