ये पिता अपनी 4 साल की बेटी को बम धमाकों की आवाज में जोर-जोर से हंसाता है, जानिए वजह

Summary :

इदलिब में पिछले कुछ हफ्तों से बम गिर रहे हैं। सीरिया के नॉर्थ-वेस्ट में यह जगह टर्किश बॉर्डर के पास है। खबरों की मानें तो इदलिब में अब तक लगभग 21 लोगों की सीरियाई वायु सेना

इदलिब में पिछले कुछ हफ्तों से बम गिर रहे हैं। सीरिया के नॉर्थ-वेस्ट में यह जगह टर्किश बॉर्डर के पास है। खबरों की मानें तो इदलिब में अब तक लगभग 21 लोगों की सीरियाई वायु सेना और उनके रूसी सहयोगियों के हमलों के बीच जान चली गई हैं। वहां पर अभी भी इस हालत में कई परिवार रह रहे हैं। वहां पर बम गिरते रहते हैं। 
इसी बीच अपनी 4 साल की बेटी को एक पिता बम गिरते समय खूब जोर-जोर से हंसाता है। आखिर यह पिता ऐसा क्यों करता है। इसके पीछे की वजह जानाकर आप भी इस पिता को सलाम करेंगे। इन बाप-बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
दोनों कैसे हंस रहे हैं देखिए

Ali Mustafa नाम के यूजर ने ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि दुनिया में कितना दुख है, अपनी चार साल की बेटी सेल्वा के लिए उसके पिता अब्दुला ने एक खेल तैयार किया है। जब भी सीरिया के इदलिब में बम गिरता है तो दोनों जोर से हंसते हैं। ताकि उनकी बेटी बम फटने की आवाज से डरे नहीं।
बहुत दुख…
हे भगवान…

टूट गया दिल…
इन्हें खुदा सलामत रखे
नहीं थमती जिंदगी
कैसी दुनिया में हम जी रहे हैं

मदद करें इनकी
दर्दनाक…

इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडिय पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो को कई लोगों ने दर्दनाक बताया है। 

Desk Team