बॉलीवुड से रूख करके अब हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने वाली टॉप की अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने डेशिंग ड्रेसिंग सेंस की वजह से दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अबकी बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब प्रियंका पति निक जोनस की बाहों में बाहें डाल इटली की सड़को पर बेहद खूबसूरत ड्रेस पहने नजर आई। तो आइए आप भी देखें प्रियंका की ये कुछ लेटेस्ट तस्वीरें…

दरअसल, प्रियंका हाल ही में इटली में आयोजित जोनास ब्रदर्स के शो में पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा Moschino ब्रांड की इस मिनी शर्ट ड्रेस पहने बेहद हॉट लुक में दिखाई दी। इस बीच प्रियंका के पति निक जोनस भी डैशिंग और स्टाइलिश सूट पहने दिखें।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की ये खूबसूरत फोटोज अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रियंका ने अपनी इस ड्रेस के साथ लैदर बूट्स भी कैरी किए हुए हैं जो उनके इस लुक पर खूब जच भी रहा है। उन्होंने ओपन हेयर के साथ हूप ईयररिंग्स पहना था।

प्रियंका ने ब्राइट रेड लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट किया था। प्रियंका के लुक को सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज ङ्क्षपक में दिखाई दी। इस फिल्म में देसी गर्ल के साथ लीड रोल में फरहान अख्तर और जायरा वसीम दिखें।


Download Android App
Download iOS App



