साईं बाबा की असीम कृपा पाने के लिए लॉकडाउन में घर बैठे ऐसे करें बाबा को प्रसन्न,मिलेगी तमाम परेशानियों से मुक्ति

Summary :

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर की वजह से देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है। ऐसे में सभी धार्मिक स्थलों पर तालाबंदी की हुई है

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर की वजह से देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है। ऐसे में सभी धार्मिक स्थलों पर तालाबंदी की हुई है और हम सभी ऐसे में मंदिर नहीं जा सकते तो आपको इस बात से घबराने की जरूरत नहीं बल्कि आप गुरुवार के दिन साईं बाबा के मंदिर में न जाकर अपने घर पर ही साईंनाथ को प्रसन्न करने के लिए बताए गए ये काम कर सकते हैं।
इस गुरुवार यानी 14 मई से संकल्प लेकर बाबा के लिए पूरे दिन उपवास रखें और शाम के समय अपने घर के पूजा स्थल में ही विधिवत पूजन के बाद एक 11 मुख वाला दीपक जलाकर बाबा के सामने रख दें। साथ ही  3 बार श्री साई चालीसा का पाठ करें। लेकिन इस बीच ध्यान रहे साईं बाबा का व्रत एक बार शुरू करने के बाद आपको लगातार 9 गुरुवार तक इस व्रत को करना होगा। इससे आपकी तरह एक  मनोकामना पूरी होगी।  
गुरुवार के दिन सुबह उठाकर  सबसे पहले स्नान करें और इसके बाद साईं बाबा की फोटो या मूर्ति की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा करते समय साईंबाबा की मूर्ति के नीचे पीले रंग का वस्त्र बिछाकर उसपर पीले फूलों की माला चढाएं।साथ ही बाबा को बाबा को शुद्ध चंदन का तिलक लगाएं। बाबा के सामने घी का दीपक जलाकर साई व्रत की कथा पढ़ने के बाद साईं बाबा के मंत्र का 108 बार जप करें।
पूजा सम्पन कर लेने के बाद साई बाबा को बेसन के लड्डू या फिर शुद्ध मावे की मिठाई का भोग लगाएं  और भोग लगाने के बाद भोग का प्रसाद परिवार के सभी लोगों में बांट दें।
गुरूवार के व्रत में केवल फलाहार ही ग्रहण करें और  नमक से बने पकवान ना खायें। साईनाथ का व्रत पूरा कर लेने के बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन अवश्य कराएं, ऐसा करने से साई बाबा आपसे जल्द प्रसन्न होकर आपकी सभी मुरादें शीघ्र ही पूरी करेंगे। 

Desk Team