भारत में एक शख्स ने गर्मी से निजात पाने के लिए ऐसा अनोखा जुगाड़ लगाया कि एसी भी फेल हो जाए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह चारपाई पर चटाई बिछाकर लेटा है और पंखे पर पन्नी लगाकर हवा को सिर्फ अपने लिए सेट कर लिया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे देखकर हैरान हैं।
भारत में जुगाड़ लगाने वालों की कोई कमी नहीं है। यहां पर हर गली हर मोहल्ले में आपको एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिल जाएंगे। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने भी बहुत सारी जुगाड़ वाली वीडियो देखी ही होगी। कभी-कभी तो यह जुगाड़ लोगों के काफी काम भी आ जाता है लेकिन कुछ-कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं कि जिन्हें देख लोगों के लिए अपनी हंसी को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। इन वीडियोज को देखकर यही लगता है कि आखिर जुगाड़ लगाने वाले शख्स के पास इस तरह का आइडिया आया कैसे होगा। इस समय भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का सितम जारी है। गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। ऐसे में शख्स ने गर्मी से राहत पाने के लिए कमाल का पैंतरा अपनाया। हाल में एक बार फिर से ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जहां शख्स की करतूत पर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे।
वायरल वीडियो में दिखा अनोखा जुगाड़
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स चारपाई पर चटाई बिछाकर बड़े आराम से लेटा हुआ है। उसके ठीक सामने टेबल फैन चल रहा है। पंखे की हवा सिर्फ उसके पास ही आए, इसके लिए शख्स ने पंखे पर एक बड़ी सी पन्नी सेट कर दी है। शख्स अपने आप को उसी पन्नी से चारों तरफ से ढंक लेता है। इससे पंखे की सारी हवा सिर्फ शख्स को ही लगती है। इस कारनामे की वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
Viral Video: मगरमच्छ के साथ रोमांटिक कपल डांस करते दिखा शख्स, वायरल हुआ वीडियो
लोगों ने ऐसा किया रिएक्ट
यह टेक्नोलॉजी भारत में ही रहनी चाहिए भारत से बाहर नहीं आनी चाहिए
इस भैया ने गर्मी का जुगाड़ देखो कितना अच्छा किया है हवा कहीं ना जाए pic.twitter.com/5aB0d8GBBc
— Anshika yadav (@Anshika_ya) May 18, 2025
Source: @Anshika_ya (x)
वायरल वीडियो को @Anshika_ya नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में मजेदार तरीके से लिखा गया है, “यह टेक्नोलॉजी भारत में ही रहनी चाहिए भारत से बाहर नहीं आनी चाहिए। इस भैया ने गर्मी का जुगाड़ देखो कितना अच्छा किया है हवा कहीं ना जाए।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख 13 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही लगभग ढाई हजार लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। इतना ही नहीं, वीडियो पर तमाम यूजर्स कमेंट्स के जरिए अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “हाहाहाहाहा, ग़ज़ब की टेक्नोलॉजी है देश में।” दूसरे ने लिखा, “भाई गजब का जुगाड़ है।” एक अन्य ने लिखा, “यह तकनीक मजेदार है, भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए।”


Download Android App
Download iOS App



