आजकल लोग सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। कई मेट्रो के अंदर अजीबो-गरीब हरकतें करता नजर आता है तो कोई रेलवे स्टेशन पर ही अपना अतरंगी अदांज दिखाने लगता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर इस टाइम वायरल हो रहा है जिसें एक लड़का भरे बाजार डांस करता दिखाई दे रहा है।

इंटरनेट पर वैसे तो डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते है लेकिन किसी को इस तरह बीच सड़क शायद की नाचते-कूदते देखा होगा। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मेट्रो और मॉल्स से तो ऐसे डांस वीडियो कई बार सामने आ चुके हैं लेकिन अब इन सबसे हटकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़का बीच बाज़ार में झूम-झूमकर नाच रहा है।
.jpg)
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि भरे बाज़ार में जहां लोग शॉपिंग करने में बिज़ी हैं, वहीं एक लड़का अलग ही मूड में है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये लड़का अचानक ही नाचना शुरू कर देता है। भोजपुरी गाने राजा, राजा, राजा … की धुन पर लड़का झूम-झूमकर नाच रहा है, मानो वहां कोई और मौजूद ही नहीं हो। लड़के ने अपनी आंखों पर काला चश्मा भी लगा रखा है।
वहीं, बाज़ार में मौजूद लोग लड़के के अजीबोगरीब स्टेप्स को देखकर भौचक्के हो रहे हैं, लेकिन लड़का अपनी ही धुन में नाचने में लगा हुआ है। वीडियो में वहां मौजूद लोग उसे देखकर हंसते हुए भी नजर आ रहे हैं और लास्ट में एक अंकल आकर उस लड़के को रोक देते हैं। इस धमाकेदार डांस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है।




वहीं, सोशल मीडिया पर ये वीडियो दो दिन पहले पोस्ट किया गया है और अब ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इसे 34 मिलियन यानि 3.4 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग इसके कॉन्फिडेंस की दाद दे रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने यही कहा है कि बस इतना ही कॉन्फिडेंस लाइफ में चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



