कोटद्वार : केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि कण्वाश्रम के बेहतर विकास की जिम्मेदारी केंद्र सरकार अपने कंधों पर लेगी। इसको लेकर भेजा गया कोई भी प्रस्ताव केंद्र मेें नहीं रोका जाएगा। कहा कि उत्तराखंड को विश्व पटल पर पहचान दिलवाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। जल्द ही विकास कार्य धरातल पर नजर आने लगेंगे। वैदिक आश्रम गुरूकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम स्वर्ण जयंती समारोह के समापन पर पहुंचे मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि देव भूमि है, इसलिए इस प्रदेश को विश्व पटल पर पहचान दिलवाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।
प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। चरेखडांडा में आयुर्वेदिक शोध संस्थान के लिए जमीन आवंटित करवा दी गई है। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने लोगों से पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर आगे आने को कहा। उन्होंने लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग पूर्ण रूप बंद करने की अपील की।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करते हएु योगाभ्यास किया। इस मौके पर वैदिक आश्रम गुरूकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम के संस्थापक डा. योगीराज विश्वपाल जयंत, डा. अनिल बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, बिजनौर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया, धीरेंद्र चौहान, रश्मि राणा आदि मौजूद रहे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।
– राजेन्द्र विवेक


Download Android App
Download iOS App



