बतख ने अपनी चोंच में दाने दबाकर भूखी मछलियों को खिलाए,वायरल हुआ दोस्ती वाला ये वीडियो

Summary :

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यार प्यारा सा वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बतख तालाब की मछलियों को खुद दानें खिला रही है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यार प्यारा सा वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बतख तालाब की मछलियों को खुद दानें खिला रही है। 32 सेकेंड के इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनाज से भरी हुई ट्रे तालाब के किनारे रखी हुई है। इसके बाद बतख अपनी चोंच में दाने रख कर टे्र के पास आ रही मछलियों को दाने खिला रही है।
 इस वीडियो को प्रवीण कासवान ने शेयर करते हुए लिखा है कि दोस्ती किसे कहते हैं ये वीडियो के जरिए मालूम हुआ। इन मछिलयों को एक अच्छी दोस्त मिली है। बता दें कि इस वीडियो को अब तक करीब 22 हजार से ज्यादा बार देख गया है। जबकि 4 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि यह कितना ज्यादा सुंदर है। जबकि एक अन्य व्यक्ति ने लिखा मछलियों और बतख के बीच की दोस्ती कितनी पवित्र है। वहीं कई सारे लोगों ने यह भी लिखा कि इंसानों को भी मछलियों और बतख की दोस्ती से सबक लेना चाहिए। 

Desk Team