Sick Leave पर बॉस का जवाब सुन भड़का कर्मचारी, कहा-‘मैं इस्तीफा दे रहा हूं’

Summary :

देश-विदेश में ऐसी कई कंपनियां है जहां कर्मचारियों की छोटी से छोटी चीज़ का ध्यान रखा जाता है। कोई कर्मचारी बीमार पड़ जाएं तो उन्हें तुरंत छुट्टी दे देते है। इसलिए लोग ऐसी ही कंपनियों की तालाश करते है जहां उनसे काम कराया जाए लेकिन उनकी जिंदगी न छीने। वहीं कुछ कंपनियां ऐसी भी होती है जहां एक बार किसी को नौकरी पर रखने के बाद सोचा जाता है कि इनसे सारा निकाला जाए फिर चाहे इनकी तबीयत की क्यों न खराब हों। अब ऐसी ही एक पोस्ट इंटरनेट पर छाई है जिसे देख लोगों को हैरानी हो रही है।…

Sick Employee Resigns

देश-विदेश में ऐसी कई कंपनियां है जहां कर्मचारियों की छोटी से छोटी चीज़ का ध्यान रखा जाता है। कोई कर्मचारी बीमार पड़ जाएं तो उन्हें तुरंत छुट्टी दे देते है। इसलिए लोग ऐसी ही कंपनियों की तालाश करते है जहां उनसे काम कराया जाए लेकिन उनकी जिंदगी न छीने। वहीं कुछ कंपनियां ऐसी भी होती है जहां एक बार किसी को नौकरी पर रखने के बाद सोचा जाता है कि इनसे सारा निकाला जाए फिर चाहे इनकी तबीयत की क्यों न खराब हों। अब ऐसी ही एक पोस्ट इंटरनेट पर छाई है जिसे देख लोगों को हैरानी हो रही है।

Sick Employee Resigns

बीमार कर्मचारी ने बॉस को किया मैसेज

सोशल मीडिया साइट रेडिट पर एक शख्स ने व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें एक कर्मचारी ने बॉस को व्हाट्सएप किया है और बताया है कि उसकी तबीयत खराब है, कंपकंपी के साथ फीवर है और साथ ही उसकी पूरी बॉडी में भी दर्द है। ऐसे में उसने बॉस से कहा कि वो काम नहीं कर पाएगा, उसे एक दिन की मेडिकल लीव चाहिए।

Sick Employee Resigns

इसके जवाब में बॉस ने लिखा कि वो अगर बीमार है तो डॉक्टर की पर्ची भेजे। ऐसे में कर्मचारी ने बॉस से कहा कि डॉक्टर के पास तो वह पिछले तीन साल से नहीं गया है और उसमें भी सिर्फ बुखार के लिए भला डॉक्टर के पास कौन जाता है, इसके लिए उसके पास पैसे नहीं हैं और कंपनी की ओर से भी इसके लिए कोई कवर नहीं दिया गया है।

बॉस के जवाब से छोड़ी नौकरी

अब कर्मचारी का ये जवाब सुनकर बॉस भड़क गया और उसने कहा कि अगर आप डॉक्टर की पर्ची नहीं दे सकते हैं तो आपको ऑफिस आकर काम करना पड़ेगा। बॉस ने उससे ये तक कह दिया कि आप कितना काम करते हैं, सैलरी भी उसी पर निर्भर करती है। बस फिर क्या, बॉस की ये बात कर्मचारी को बुरी लग गई और उसने तुरंत ही नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया। उसने बॉस को लिखा कि आप पूरे दिन अपने मोबाइल पर गेम खेलिए, मैं नौकरी से इस्तीफा दे रहा हूं।

It was a short week on the job lol
byu/trustmebrotrust inantiwork

बॉस के जवाब से भड़के लोग

वहीं, ये पोस्ट यूजर्स भी काफी भड़क गए है और अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। एक यूजर ने लिखा,”अगर यह सिर्फ बुखार है, तो आपको अंदर आकर काम करना ठीक रहेगा”!?!? डब्ल्यूटीएफ एलएमएओ। नहीं, यह आपके लिए अच्छा है कि आप बीमार होने पर भी अंदर नहीं गए और छोड़ भी दिए”। वहीं अन्य ने लिखा,” इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे बाकी सभी को बीमार कर देते हैं, वे उन्हें भी बुखार के साथ आने के लिए कहेंगे। कंपनी को कोई नुकसान नहीं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid