Highlights
1. JCB से बांधकर लड़के ने पानी में की मस्ती
2. देखने वाले कह रहे हैं ‘जान जाएं लेकिन मस्ती नहीं रुकनी चाहिए।’
3. इस वीडियो को @PalsSkit नाम के अकाउंट ने शेयर किया है।
4. वीडियो को अब तक कई हज़ार लोग देख चुके हैं।
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसा वायरल हो जाता है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। लोग वीडियो में कुछ ऐसी अजीबो-गरीब हरकत कर ही देते हैं कि वीडियो वायरल हो जाती है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपको भी स्क्रॉल करते-करते कुछ वायरल वीडियो दिख ही जाती होंगी। कुछ लोगों में मस्ती का कीड़ा होता है, उन्हें जहां मौका मिला वहां चालू हो जाते हैं। फिर उस मस्ती में चाहे जान जाने का खतरा ही क्यों न हो, लेकिन मस्ती नहीं रुकनी चाहिए। इन्हे जीने-मरने का ख्याल नहीं होता, इन्हें सूझती है सिर्फ मस्ती। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़के की मस्ती देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जिसको देखकर लोग भी बोल रहे है ‘मस्ती नहीं रुकनी चाहिए।’ चलिए आपको बताते हैं वायरल वीडियो के बारे में।
भले ही जान जोखिम में रहे, मस्ती नहीं रुकनी चाहिए रे बाबा 😂 pic.twitter.com/KI2WhA8S0z
— Reetesh Pal (@PalsSkit) June 5, 2025
JCB से बंधकर लड़के ने की मस्ती
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का पानी में मस्ती कर रहा है। लेकिन उसका मस्ती करने का तरीका थोड़ी अलग है, जो बहुत खतरनाक भी है। लड़के ने अपनी कमर पर रस्सी बांध रखी है जो एक JCB से बंधा हुआ है। JCB के जरिए शख्स पानी में इधर से उधर मस्ती कर रहा है। क्रेन लड़के से बंधी रस्सी को पानी में एक छोर से दूसरी छोर पर खींच रहा है और लड़का भी मछली कि तरह तैर रहा है। लड़का जिस तरीके से पानी में मौज मस्ती कर रहा है, वो खतरनाक भी साबित हो सकता है। लड़का जान जोखिम जोखिम में डालकर, ये मस्ती कर रहा है। ये नज़ारा देखकर सब लोग हैरान हैं, लोग वीडियो देख तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
लड़कियों को छोटी ड्रेस पहनने पर कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, Video Viral
‘नहाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है’
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @PalsSkit नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘भले ही जान जोखिम में रहे, मस्ती नहीं रुकनी चाहिए रे बाबा।’ इस वीडियो को अब तक कई हज़ार लोग देख चुके हैं और कुछ ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा ‘मौज मस्ती नहीं रुकनी चाहिए’, दूसरे यूजर ने लिखा ‘नहाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है’, तीसरे यूजर ने लिखा ‘नमूने लोगो कि कोई कमी नहीं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘गजब है ऐसे कौन मस्ती करता है।’ कई लोगो ने इस पोस्ट को रीट्वीट भी किया है। ऐसी मस्ती नहीं करनी चाहिए जिससे जान को जोखिम हो।


Download Android App
Download iOS App



