बड़ी मुश्किल से खोला 20 साल से बंद पड़ा घर, मिली ऐसी चीज जो सभी को कर रही हैरान

Summary :

डायने ने कहा, ‘अंदर कई धार्मिक चीजें थीं, कई चीजों का ढेर लगा हुआ था।’ सबने मिलकर कमरे की सफाई की। अब भविष्य में इसे दोबारा बनाने की सोच रहे हैं।

आपने भी कुछ ऐसी कहानी जरूर सुनी होगी जिसमें कोई पुराना, किसी पुरानी सामान की बात आती हो, पर एक महिला ने अपनी दादी के मौत के बाद जब कमरा खोला तो वो कमरा खोलते ही हैरान रह गई थी। जानकारी के मुताबिक इस महिला का नाम डायने फ्लोरेस है जिसने बताया कि उसकी दादी ने कहा था कि यह कमरा उसकी परदादी के निधन के बाद से बंद है और आगे भी बंद रहेगा। 
जिसके बाद 20 साल तक से कमरे का दरवाजा नहीं खुला था। अब जब दयान की दादी का भी देहांत हो गया तो उन्होंने अपने भाई-बहनों के साथ इसे खोलने का फैसला किया।रिपोर्ट के मुताबिक, हर कोई जानना चाहता था कि लकड़ी के इस सीलबंद दरवाजे के अंदर क्या छिपा है। उन्होंने इसके वीडियो  सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म पर शेयर किया था। उन्होंने कहा कि रूम के अंदर का सामान देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। 
आपको बता दे यह परिवार मैक्सिको के सोनोरा में रहता है। दयान और उसके भाई-बहनों ने बमुश्किल कमरे का दरवाजा खोला। उसने इसके अंदर कई कैथोलिक मूर्तियाँ देखीं। इसके अलावा धार्मिक पेंटिंग और कुछ बॉक्स भी मिले हैं। कमरे में पुराना फर्नीचर और सजावट भी थी। कमरे से मिली थी कई धार्मिक चीजें। 
डायने ने कहा, ‘अंदर कई धार्मिक चीजें थीं, कई चीजों का ढेर लगा हुआ था।’ सबने मिलकर कमरे की सफाई की। अब भविष्य में इसे दोबारा बनाने की सोच रहे हैं। 20 साल से बंद पड़ा था कमरा तो वैसा ही दिखता है जैसा तब था। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो वायरल हो गए और लाखों लोगों ने देखा। अब ये मामला सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है और सभी लोग बड़े दिलचस्प मुद्दे से इस कहानी को पढ़ रहे है। वैसे क्या आपने कभी कोई ऐसा कमरा खोला है जो सालों से बंद पड़ा हो। 

Desk Team